गौतम अडानी बने एशिया के सबसे बड़े रईस
PUBLISHED : Feb 05 , 6:24 PM
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे बड़े रईस
डानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 90.1 अरब डालर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं। एशिया में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है।
अंबानी की कुल नेटवर्थ अब 90 अरब डालर रह गई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अंबानी से 10 करोड़ डालर अधिक है। अडानी को 2008 में पहली बार फोर्ब्स की लिस्ट में जगह मिली थी। तब उनकी नेटवर्थ 9.3 अरब डॉलर थी। अडानी ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनमें से अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक साल में 77 फीसदी उछाल आई है। पिछले साल अप्रैल से अब तक अडानी की नेटवर्थ करीब दोगुनी हो चुकी है। इस दौरान अंबानी की नेटवर्थ में केवल 6.5 फीसदी तेजी आई है। रिलायंस के शेयरों में गुरुवार को 1.47 फीसदी की गिरावट आई थी और 2022 में इसमें 2.3 फीसदी गिरावट आई है।