धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति,
PUBLISHED : Aug 11 , 8:31 PM
धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति,
नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राष्ट्र के14 वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री तथा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे मौजूद थे।
जगदीप धनखड़ को हाल ही में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। वह निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे। श्री नायडू का कार्यकाल कल समाप्त हो गया। इससे पहले धनखड़ महात्मा गांधी को नमन करने राजघाट गए और गांधी समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह राजघाट पर पूज्य बापू को माल्यार्पण कर भारत सेवा के लिए प्रेरित हैं।