राज्यपाल ने मण्डीदीप में थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया
PUBLISHED : Aug 08 , 7:52 AM
राज्यपाल ने मण्डीदीप में थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया
राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने मण्डीदीप में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत में लगाई गई थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया। राज्यपाल को बताया कि वर्ष 2014-15 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत थर्माकोल सीट बनाने की फैक्ट्री के लिये कृष्ण कुमार गुप्ता ने एक करोड़ रुपये का लोन लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपये का टर्न-ओवर रहा। इस अवसर पर पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा उपस्थित थे।
=======
पन्ना मिनी स्मार्ट सिटी बनेगा
शिवराज सिंह चौहान पन्ना जिले के लिये 3 महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। श्री चौहान के अनुसार पन्ना को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। साथ ही पन्ना के पॉलीटेक्निक कॉलेज का इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नयन किया जायेगा। श्री चौहान ने पन्ना में एग्रीकल्चर कॉलेज प्रारंभ करने की भी घोषणा की।
=======
एसीएस श्री मनोज श्रीवास्तव सदस्य मनोनीत
राज्य शासन ने वाणिज्यक कर एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव को वरिष्ठ सचिव समिति में सदस्य मनोनीत किया है। श्री दीपक खांडेकर अपर मुख्य सचिव वन विभाग को 5 नवम्बर 2016 को वरिष्ठ सचिव समिति में सदस्य मनोनीत किया गया था। श्री खाण्डेकर की पदस्थापना सचिव भारत सरकार जनजातीय मामलों के मंत्रालय नई दिल्ली के पद पर होने के कारण श्री श्रीवास्तव को समिति में मनोनीत किया गया है।
===========
14 नगरीय निकायों में पार्षदों के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित
प्रदेश के 14 नगरीय निकायों में एक-एक वार्ड में पार्षद पद के लिये 3 अगस्त को हुये मतदान के परिणाम घोषित कर दिये गये है।
जिला
|
नगरीय निकाय
|
विजेता
|
प्राप्त मत
|
दल
|
निकटतम अभ्यर्थी
|
प्राप्त मत
|
दल
|
बुरहानपुर
|
नेपानगर
|
राजेश
|
373
|
आईएनसी
|
संतोष
|
264
|
भाजपा
|
नीमच
|
सरवानिया महाराज
|
ललिता बाई
|
177
|
आईएनसी
|
सुमन
|
175
|
भाजपा
|
छिंदवाड़ा
|
न्यूटन चिखली
|
अजय कुमार
|
236
|
आईएनसी
|
दारासिंह भट्ट
|
87
|
भाजपा
|
ग्वालियर
|
डबरा
|
रानी रावत
|
1102
|
आईएनसी
|
अनिता प्रजापति
|
1080
|
भाजपा
|
दमोह
|
दमोह
|
पूजा राज
|
634
|
भाजपा
|
सुनील कुमार
|
476
|
आईएनसी
|
मंदसौर
|
शामगढ़
|
दिलीप प्रजापति
|
574
|
भाजपा
|
राजेन्द्र कुमार मालवीय
|
526
|
आईएनसी
|
दतिया
|
दतिया
|
गायत्री देवी
|
603
|
भाजपा
|
मनीषा राजा
|
565
|
आईएनसी
|
छिंदवाड़ा
|
जुन्नारदेव
|
राजेन्द्र कनौजिया
|
397
|
आईएनसी
|
निखिल साहू
|
299
|
भाजपा
|
सिंगरौली
|
सिंगरौली
|
रंजना
|
251
|
आईएनसी
|
भारती
|
201
|
भाजपा
|
भिण्ड
|
गोरमी
|
ममता बाई
|
निर्बिरोध
|
निर्दलीय
|
.....
|
....
|
|
भोपाल
|
बैरसिया
|
भाग्यश्री खत्री
|
767
|
आईएनसी
|
राधेश्याम
|
169
|
भाजपा
|
अनूपपुर
|
बिजुरी
|
संजय कुमार
|
376
|
भाजपा
|
मनोहर
|
324
|
आईएनसी
|
सतना
|
सतना
|
धीरेन्द्र सिंह
|
2012
|
आईएनसी
|
गया प्रसाद
|
1072
|
भाजपा
|
गुना
|
राधौगढ़ विजयपुर
|
ओमश्री मीना
|
753
|
आईएनसी
|
अशोक मीना
|
474
|
निर्दलीय
|
इसके साथ ही दो नगरीय निकायों में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिये हुये निर्वाचन में खरगौन जिले के नगर परिषद करही पांडल्याखुर्द में भाजपा की श्रीमती आशा प्रेमचन्द्र बासुरे विजयी रहीं। बालाघाट जिले की नगर परिषद लांजी में बीएसपी की श्रीमती मीरा नानाजी समरीते विजयी रहीं। पहले भी यही अध्यक्ष थीं। पंचायत निर्वाचन में एक जिला पंचायत सदस्य, 12 जनपद पंचायत सदस्य, 95 सरपंच पद के लिये भी मतगणना हुई। 12 जनपद पंचायत सदस्य में से 8 निर्विरोध और संरपच के लिये 21 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित किये गये हैं।