मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी -सरताज सिंह घर वापसी
PUBLISHED : Dec 15 , 8:04 PM
मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी -सरताज सिंह घर वापसी
भोपाल, - मध्य प्रदेश की राजनीति में अब भी दलबदल का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब इस दल बदल की सियासत में एक और नाम शामिल हो गया है। आज से 25 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले सरताज सिंह की भाजपा में घर वापसी हुई है। सरताज सिंह, सीएम शिवराज की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। राजधानी में किसान सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गौरतलब हो कि विधानसभा के लिए 28 नवंबर से होने वाले चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने करारा झटका देते हुए अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह को टिकट नहीं दिया था। जिससे नाराज सरदार सिंह फूट-फूटकर रो पड़े थे और चंद ही मिनटों के बाद वह बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
सरताज सिंह को टिकट नहीं देने का कारण बीजेपी ने उनके 75 साल की उम्र पार करने की वजह को बताया था। इतना ही नहीं कांग्रेस में शामिल होते ही सरताज सिंह को पार्टी ने तुरंत ही होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा चुनाव 2018 के लिए अपने प्रत्याशी नियुक्त कर दिया था। बता दें कि होशंगाबाद जिले सिवनी मालवा से भाजपा से सरताज सिंह दो बार विधायक बने है। वही एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह घर वापसी को तैयार हैं।