चैनल का ओपनियन पोल, MP, छत्तीसगढ, राजस्थान में कांग्रेस को बढत
PUBLISHED : Aug 14 , 6:27 AM
चैनल का ओपनियन पोल, MP, छत्तीसगढ, राजस्थान में कांग्रेस को बढत
नई दिल्ली। एबीपी न्यूज चैनल- सी वोटर का ओपनियन पोल मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ में किया गया है। इसमें किए गए चुनाव पूर्व सर्वे में मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बढ़त होना बताया गया है। भाजपा को 106, कांग्रेस 117 अन्य को 7 सीटें आने का बताया गया है। इसमें बताया गया है कि कांग्रेस को 42 प्रतिशत, भाजपा को 40 प्रतिशत और अन्य को 18 प्रतिशत वोट मिलेंगे।
जनता ने मुख्यमंत्री पसंद के लिए शिवराज सिंह को 42 प्रतिशत, ज्योतिरादित्य को 30 प्रतिशत और कमलनाथ को सात प्रतिशत वोट दिया है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के लिए नरेन्द्र मोदी को 54 प्रतिशत, राहुल गांधी को 25 प्रतिशत, 21 प्रतिशत अन्य को पसंद किया गया है।
वहीं छत्तीसगढ राज्य में भी कांग्रेस को 54 सीटें, भाजपा को 33 सीटें, अन्य को 3 सीटें मिलना बताया गया है। इसमें चुनाव से पूर्व जनता का मानस बताया गया है। इसमें मुख्यमंत्री चेहरे में रमन सिंह को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है उनको 34 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं अजीत जोगी को 17 प्रतिशत वोट मिले हैं।
राजस्थान में भाजपा को 57 सीटें और कांग्रेस को 130 सीटें और अन्य को 13 सीटें मिलने का दावा किया गया है। राजस्थान में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए अशोक गहलोत पहले पसंद बनी हुई है। इनको 41 प्रतिशत वोट मिले हैं। वसंधुरा राजे को 24 प्रतिशत वोट मिले हैं। सचिन पायलट को 18 प्रतिशत वोट प्राप्त किए हैं। इसमें सबसे बड़ी खबर यह है कि तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री के प्रबल दावेदार नरेन्द्र मोदी को ही बताया गया है।