मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन    |    ITR Filing: जरूरी है भरना आयकर रिटर्न, आय कम हो तो भर दें निल रिटर्न    |     सावन में शिव पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए बेलपत्र, महिमा है अपरम्पार, होती है संतान की प्राप्ति    |    अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लूनचंद सिनावाड़िया होगे।    |     इन्दौर प्रजापति परिचय सम्मेलन में मंत्री तुलसी सिलावट, आकाश विजयवर्गीय द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया    |    कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी, मनीष तिवारी-कमलनाथ भी दौड़ में    |     धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति,     |     केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देश भर में 17 अगस्त से ‘महंगाई चौपाल    |    डिजिटल शासन की चुनौतियां    |     टोयोटा की अर्बन क्रूजर लांच    |     महिलाओं के उल्लास का त्योहार है हरियाली तीज    |     मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख    |    अरब देशों के सुपर मार्केट में भारतीय उत्पाद बैन    |     त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव : जबलपुर संभाग एन.पी. प्रजापति जबलपुर संभाग प्रभारी मनोनीत     |    उपभोक्ताओं को पेट्रोल 9 रूपए 50 पैसे और डीजल 7 रूपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा    |     मारुति सुजुकी के नये सीईओ बने हिसाशी ताकशी    |     केंद्र-केसीआर सरकार में एसटी कोटा बढ़ाने को लेकर नोंकझोक शुरू    |     मंत्र पुष्पांजली     |    पांचवें चरण की वोटिंग आज, यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान , मतदान में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे    |    संवारना चाहते हैं जीवन तो बसंत पंचमी पर करें यह काम    |     लोकतंत्र दागी राजनीति से कब मुक्त होगा?    |     मास्क नहीं तो सामान नहीं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ खनिज मंत्री एवं कलेक्टर ने व्यापारियों और ग्राहकों से की मास्क के उपयोग की अपील    |    लोकतंत्र को कमजोर करती है सांसदों की गैरहाजिरी - ललित गर्ग     |     भोपाल में कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार सतर्क, सावधानी बरतने के निर्देश सरकारी अमले को दिए     |     सूर्योपासना का अनुपम लोक पर्व - छठ पूजा     |     समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन करें वैभव लक्ष्मी का व्रत    |     ड्रग्स केस में अनन्या पांडे से पूछताछ    |     घाटी में आतंकियों का खूनी खेल, अब तीन मजदूरों पर बरसाई गोलियां    |    पांच साल बाद बन रहा शुभ योग : करवा चौथ     |     बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दशहरा    |    हर-हर महादेव से हुआ कांग्रेस की 'किसान न्याय रैली' का आगाज    |     कोर्ट ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को एक दिन की NCB हिरासत में भेजा    |     कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ    |     दक्ष प्रजापति चौरासी महापंचायत संभागीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न     |     बेसहारा परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा बनने वाली योजना बाल सेवा योजना के तहत जानकारी दिया -माया देवी प्रजापति     |    महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ में दी गई भू-समाधि    |     एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे।    |     राज कुंद्रा को तीन महीने बाद कोर्ट से मिली जमानत    |     नौकरी ही नहीं है तो क्या रविवार-सोमवार = राहुल गांधी    |    12वीं का परिणाम घोष‍ित, 99.37 प्रतिशत छात्र हुए पास    |    अब दिल्ली में सौ प्रतिशत की क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो एवं डीटीएस बसे    |     जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर    |     दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने जगाई उम्मीद, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह    |     उज्जैन में सावन के महीने पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध    |    राजसभा में छीनकर फाड़ा गया IT मंत्री का कागज    |     महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें रद्द    |     तो इसलिए चढ़ाते हैं भगवान शिव को जल और बेलपत्र!    |     टाटा 2025 तक उतारेगी 10 ई-वाहन    |    प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से बढ़ेगा निर्यात : फियो    |     ईशान कोण में पूजा का स्थान होने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और...    |    रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.3% पर पहुंची , खाने वाले तेल के दाम 31% बढ़े    |     बजरंग बली को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, होगी सभी मनोकामनाए पूरी    |     बुद्ध पूर्णिमा- 26 मई 2021 पर विशेष : कोरोना मुक्ति का सशक्त माध्यम है बुद्ध का संदेश    |     हरसिद्धि देवी का मंदिर उज्जैन की इस प्राचीन शक्तिपीठ का वर्णन स्कंदपुराण में है    |     बच्चों में बुखार की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें हींग    |     जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी    |     आध्यात्मिकता में जीते हैं जनजातीय समुदाय - कपिल तिवारी    |    मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी -सरताज सिंह घर वापसी     |     केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना पॉजिटिव    |     डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त    |     एक मंदिर ऐसा भी जहां दशहरा पर रावण की होती है पूजा    |    ब्राजील में टीके के ट्रायल में शामिल एक वालंटिअर की अचानक मौत    |    उषा ने एंटी-बैक्टीरियल स्टरलाइजेशन सिस्टम वाली वाटर हीटर रेन्ज लॉन्च की    |     स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है जीवनशैली में बदलाव    |     माटी कला कल्याण संघ भोपाल ने सुमित पचौरी का किया स्वागत    |     भोपाल से इंदौर के लिए चार्टर्ड बसें शुरू    |    बीजेपी : लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी का गठन शुरू     |     रिलायंस जियो फाइबर के नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस    |     विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएंगे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु प्रणब दा    |     भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने संभाला पदभार    |     सुशांत मामले पर स्वामी बोले, बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना बाकी    |     देश को मिली नई शिक्षा नीति, +2 सिस्टम खत्म, अब स्कूलों में 5+3+3+4 फार्मेट में होगी पढ़ाई    |     नागेश्वर ज्योतिर्लिंग : शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में दसवें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है।     |     सामाजिक समतलीकरण के लिए आज की जरूरत     |     मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त    |    आपकी सेहत की बेस्‍ट फ्रेंड है तुलसी, जानें इसके ये 7 औषधीय लाभ    |     मध्यप्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार की पिटाई मामले की जांच के आदेश    |     महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन    |     जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी    |     भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं, विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता, जीतू पटवारी ने दिया ये जवाब    |     कोरोना माहामारी में आज की डिबेट केलिए प्रजापति समाज में मीडिया की भूमिका विशेष सराहनीय कार्य किया है।    |     जीवों को सभी कर्मो का फल देते हैं शनिदेव    |     कोरोना से डरो नहीं, बस सावधानी बरतो, हमें वायरस से लड़ने का सही तरीका अपनाना होगा।     |     पूरे देश में जल्द चलने वाली हैं ट्रेनें, कल से शुरू हो जाएगी बुकिंग; जानें पूरी डिटेल    |     यूपी के मऊ में आकाशीय बिजली से झुलसकर 2 नाबालिगों की मौत    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन , ठाणे में होगा 1 मार्च का भागीदारी संकल्प मोर्चा की ललकार ।     |    रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए कुछ नहीं - राहुल-अखिलेश ( BUDGET 2020 )    |     दशक के पहले बजट में विजन और एक्शन : प्रधानमंत्री मोदी     |     देश में लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना    |     इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या? : 2 उबले अंडों के लिए 1700 रुपए    |     अच्छी खबर, बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती, आज से लागू    |     अंतिम चरण में PM नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला    |     इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में राजनेता से लेकर सेलिब्रिटी पहुंचते है अपनी मनोकामना लेकर    |    नेपाल में नहीं चलेंगे भारत के बड़े नोट    |     आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर    |     दागियों के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं    |     रुपये का गिरना काले धन में वृद्धि का संकेत : सुब्रह्मण्यम स्वामी    |     भागीरथी नदी में टैम्पो गिरा , 13 लोगों की मौत, SDRF का सर्च अभियान    |     सीरिया के सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार विस्फोट : रिपोर्ट    |     कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, क्या है व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त... जानने के लिए पढ़ें    |     भिवंडी में ड्रेनेज में उतरे पिता-पुत्र की हुई मौत    |     वोडाफोन-आइडिया का विलय, नवगठित कंपनी का संचालन शुरू    |     237 गणपति मंडलों को नहीं मिली मंजूरी    |     बिम्सटेक देशों के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग की आश्यकता: मोदी    |     शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर अखिलेश ने कसा तंज    |     पीएम मोदी नेपाल दौरे के लिए रवाना, बिम्सटेक समिट में लेंगे हिस्सा    |     चैनल का ओपनियन पोल, MP, छत्तीसगढ, राजस्थान में कांग्रेस को बढत    |     तीसरा सावन सोमवार आज ऐसे करे भगवान शिव की पूजा     |     इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन    |     सुप्रीम कोर्ट ने दी बीसीसीआई के नए संविधान के मसौदे को मंजूरी    |     विपक्ष के बनाए महागठबंधन का हम हिस्सा नहीं होंगे-केजरीवाल    |     राज्यपाल ने मण्डीदीप में थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया    |    पुलिस पीएसी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा निरस्त होने पर विशेष-    |     समस्त मनोरथों को पूर्ण करता है रूद्राभिषेक     |     नर्मदा 400 मीटर ऊपर पहुँचकर 4 नदी कछारों को सक्रिय करेगी    |     NRC मुद्दे पर ममता बोली, देश में छिड़ जाएगा रक्तपात और गृह युद्ध    |     विजय माल्या की प्रत्यर्पण केस पर सुनवाई टली, जमानत बढ़ी    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     FIFA WC 2018: पहले खिताब के लिए आज पूर्व विजेता फ्रांस से टकराएगा क्रोएशिया    |     मन की बातः आज 37वीं बार रेडियो से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, GST व नोटबंदी पर कर सकते हैं चर्चा    |    आपसी रंजीश के चलते प्रजापति महिला से मारपीट कर उसके गुप्तांग में लाठी डाली    |     मुंबई - 2019 तक 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य    |     दही-हांडी मामला: अब बॉम्बे हाईकोर्ट तय करेगा 'गोविंदा' का उम्र    |     34 लाख रुपये के हीरे चुराने के आरोप में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार    |     चीनी सामान पर ज्यादा टैक्स    |     आलोचना के बाद आज राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन    |     पिछले वर्ष में डिजिटल भुगतान 55 फीसद बढ़ा    |     इजरायल दौरे पर पीएम मोदी : 70 साल में पहली बार कोई भारतीय पीएम यरुशलम पहुंचा, ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप की तरह भव्य स्वागत    |     पीएनबी 31 जुलाई से सभी मास्ट्रो डेबिट कार्ड बंद करेगा    |     बिजनेस क्लास यात्रियों को देना होगा कंपनी का ब्योरा    |     आनंद और जूही दोनों ने अपने इंस्टाग्राण अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की     |     रेल्वेचा एका रुपयात दवाखाना सुरू    |     भारताचे माजी नैसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव यांच्या फाशीच्या शिक्षेला इंटरनॅशनल कोर्ट ऑफ जस्टिसने स्थगिती    |     10 जुलाई को माल्या की पेशी सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट    |     तीन तलाक: हाईकोर्ट ने कहा, संंविधान से ऊपर नहीं कोई भी पर्सनल लॉ    |     मुख्यमंत्री ने विदिशा में अपने फार्म हाउस का दौरा किया    |     प्रदेश को दहलाने वाला है सहारनपुर में हुआ जातीय संघर्ष: मायावती    |     राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बद्रीनाथ में की पूजा-अर्चना    |     मुख्यमंत्री श्री चौहान आदिवासी अंचल पिपलानी में सामुहिक विवाह समारोह में हुए शामिल    |     हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां करती हैं रातोंरात चमत्‍कार    |    अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी आधा पैसा देगा रेलवे     |     नारद - जनता के आगे लाचार मीडिया बाजार    |     गायत्री प्रजापति गिरफ्तार: 2002 में थे गरीबी रेखा के नीचे, अब करीब 1000 करोड़ के मालिक    |     प्रजापति समाज मुंबई द्वारा पत्रिका का प्रकाशन    |    

Prajapati


मुख्य खबर और पढ़ें »

मशहूर पंजाबी सिंगर ..
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा, जिनकी सुरीली आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छूती है, का..
प्रधानमंत्री आज सीक..
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी गुरूवार को सीकर आएंगे। सीकर के सांवली सर्किल पर होने वाली सभा ..
पाकिस्तान जाकर शादी ..
पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के ..
विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएं
विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएंगे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु प्रणब दा
PUBLISHED : Sep 01 , 4:44 PM
Bookmark and Share

 विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएंगे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु प्रणब दा

-ललित गर्ग

भारत रत्न’, भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिर हमें छोड़कर चले गए। उनका राजनीतिक जीवन पांच दशक से भी लंबा रहा। उनके विरल व्यक्तित्व के इतने रूप हैं, इतने कोण हैं, इतने आयाम हैं कि उन्हें एक छवि में बांधना संभव है। जिस पर भी कौतूहल यह है कि जो सबसे बड़े आयाम हैं, वे तो इन सब परिभाषाओं के बाहर ही छूट गये। और वे हैं भारतीय लोकचेतना के लाड़ले नायक! राष्ट्रीयता के पोषक!! विविधता में एकता के प्रेरक !!! विरोधी विचारों में समन्वय-सेतु!!!! उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के इतने लंबे दौर में लगभग हर महत्त्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी को अनूठे ढंग से संभाली। न केवल भारत में बल्कि दुनिया में अपने राजनीतिक कौशल एवं विलक्षण प्रबन्धन क्षमता से अपनी स्वतंत्र पहचान कायम की, विशेषतः विश्वस्तर पर उन्हें सबसे ज्यादा पहचान भारत के वित्तमंत्री के रूप में मिली। खासतौर पर 2008 की भयावह मंदी से बाहर निकालने में जिस तरह मनमोहन सिंह के अर्थशास्त्रीय हुनर को याद किया जाता है उसी तरह मंदी से उबारने के काम के क्रियान्वयन के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम लिया जाता है। न्यूयॉर्क से प्रकाशित पत्रिका, यूरोमनी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 1984 में दुनिया के पाँच सर्वोत्तम वित्त मन्त्रियों में से एक प्रणब मुखर्जी भी थे। प्रणव दा एक अत्यंत शिष्ट, परिपक्व, संयत और मुखर राजनेता रहे हैं। वे भारतीय राजनीति में ‘अजातशत्रु’ के रूप में रहे। फिर भी एक बड़ा सत्य तो यही है कि प्रणब दा जैसे राजनेता युगों में एक होते हैं।
 
राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी को विद्वता और शालीन व्यक्तित्व के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में लीक से हटकर अनूठे एवं अविस्मरणीय फैसले लिए। राष्ट्रपति पद के साथ औपचारिक तौर पर लगाए जाने वाले ‘महामहिम’ के उद्बोधन को उन्होंने खत्म करने का निर्णय लिया। रायसीना की पहाड़ी पर बने राष्ट्रपति भवन में अब तक कई राष्ट्रपतियों ने अपनी छाप छोड़ी है। उनमें राष्ट्रपति के रूप में प्रणब दा का कार्यकाल ऐतिहासिक, यादगार, गैरविवादास्पद और सरकार से बिना किसी टकराव का रहा। आमतौर पर राष्ट्रपति को भेजी गईं दया याचिकाएं लंबे समय तक लंबित रहती हैं लेकिन प्रणब मुखर्जी कई आतंकवादियों की फांसी की सजा पर तुरंत फैसले लेने के लिए याद किए जाएंगे। मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब और संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की सजा पर मुहर लगाने में प्रणब मुखर्जी ने बिलकुल भी देर नहीं लगाई। राष्ट्रपति के तौर पर 5 साल के अपने कार्यकाल के दौरान प्रणब मुखर्जी ने राजनीतिक जुड़ाव से दूर रहकर काम किया। प्रणब दा जब केंद्र सरकार में थे तो उन्हें सरकार के संकटमोचक के तौर पर देखा जाता था, जब वे बातचीत के जरिए विभिन्न समस्याओं का समाधान निकालने वाले में माहिर माने जाते थे। पांच दशक के राजनीतिक जीवन में, जिसमें उन्होंने असंख्य शब्द कहे, एक भी अभद्र टिप्पणी उनकी आप याद नहीं कर सकते।
 
प्रणब दा के राजनीतिक जीवन की अनेक विशेषताएं एवं विलक्षणताएं रही हैं। कानून, सरकारी कामकाज की प्रक्रियाओं और संविधान की बारीकियों की बेहतरीन समझ रखने वाले प्रणब दा 2014 के बाद नई भाजपा सरकार से अच्छे संबंध बनाने में सफल रहे। देश की राजनीतिक परिस्थितियों, देश की घटनाओं से वे अपने आपको अवगत रखते थे। प्रधानमंत्री की विशेष पहल पर उन्होंने शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति भवन परिसर में बने स्कूल में छात्रों को पढ़ाया भी। इन्होंने राष्ट्रपति भवन में एक संग्रहालय का भी निर्माण करवाया, जहां आम लोग अपनी इस विरासत को देख सकते हैं।
 
प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ था। कामदा किंकर मुखर्जी और राजलक्ष्मी मुखर्जी के घर जन्मे प्रणव का विवाह बाइस वर्ष की आयु में 13 जुलाई 1957 को शुभ्रा मुखर्जी के साथ हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी- कुल तीन बच्चे हैं। पढ़ना, बागवानी करना और संगीत सुनना- उनके व्यक्तिगत शौक भी हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई बीरभूम में की और बाद में राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय में एमए किया। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। वे 1969 से 5 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। बाद में उन्होंने चुनावी राजनीति में भी कदम रखा और 2004 से लगातार 2 बार लोकसभा के लिए चुने गए। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1969 में हुई, जब भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मदद से उन्होंने सन् 1969 में राजनीति में प्रवेश किया, जब वे कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए। सन् 1973 में वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए गए और उन्हें औद्योगिक विकास विभाग में उपमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। प्रणब दा ने अपनी आत्मकथा लिखा है कि वे इंदिरा गांधी के बेहद करीब थे और जब आपातकाल के बाद कांग्रेस की हार हुई, तब वे इंदिरा गांधी के साथ उनके सबसे विश्वस्त सहयोगी बनकर उभरे।
 
दक्षिण भारत में जो कांग्रेस का जनाधार बनकर उभरा वह भी इनकी मेहनत एवं राजनीतिक कौशल का परिणाम था। सन् 1980 में वे राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता बनाए गए। इस दौरान मुखर्जी को सबसे शक्तिशाली कैबिनेट मंत्री माना जाने लगा और प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में वे ही कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करते थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, पर तब कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री चुन लिया। 1984 में राजीव गांधी सरकार में उन्हें भारत का वित्तमंत्री बनाया गया। बाद में कुछ मतभेदों के कारण प्रणब मुखर्जी को वित्तमंत्री का पद छोड़ना पड़ा। वे कांग्रेस से दूर हो गए और एक समय ऐसा आया, जब प्रणब मुखर्जी ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई। उन्होंने राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस का गठन किया। दरअसल, वे अपने मत में स्पष्ट थे और अपना विरोध दर्ज करवाना जानते थे इसलिए उन्होंने राजीव गांधी से दूरी बनाई। वीपी सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी की स्थिति डांवाडोल हो गई। बाद में कांग्रेस ने प्रणब मुखर्जी पर फिर भरोसा जताया और उन्हें मनाकर फिर पार्टी में लाया गया और उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया।
 
प्रणब मुखर्जी को पीवी नरसिंहराव सरकार ने योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया। बाद में उन्हें विदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई। 1997 में उन्हें संसद का उत्कृष्ट सांसद चुना गया। ये वो दौर था, जब कांग्रेस का जनाधार सिकुड़ने लगा था। केंद्र में मिली-जुली सरकारों का दौर चल रहा था और राष्ट्रीय राजनीति बदलाव के दौर से गुजर रही थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें लोकसभा में सदन का नेता बनाया गया, क्योंकि तब प्रधानमंत्री राज्यसभा के सदस्य थे। वरिष्ठ सदस्य होने के नाते गठबंधन सरकार में अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर चलने में प्रणब मुखर्जी की अहम भूमिका रहती थी। प्रणब मुखर्जी 23 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के कारण अनेक अवसर ऐसे आये, जब लोग उन्हें भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे थे, मगर नियति को शायद कुछ और मंजूर था। वे 2009 से 2012 तक मनमोहन सरकार में फिर से वे भारत के वित्तमंत्री रहे। जब कांग्रेस ने उन्हें अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना, तब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले वे पश्चिम बंगाल के पहले व्यक्ति बने। वे भारतीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्र निर्माण पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्हें पद्मविभूषण और ‘उत्कृष्ट सांसद’ जैसे पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनके कार्यकाल को एक प्रखर राजनेता के राजनय के उदाहरण के रूप में याद किया जाएगा।
 
हाल ही में एक किताब के विमोचन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुस्तक ‘प्रेसीडेंट प्रणब मुखर्जी ए स्टेट्समैन एट द राष्ट्रपति भवन’ को जारी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख किया और कहा कि प्रणब दा ने उनका ऐसा ख्याल रखा, जैसा कोई पिता अपने बेटे का रखता हो। प्रणब दा ने भी इस बात को स्वीकारा कि दोनों के बीच कभी मतभेद की नौबत नहीं आई, हालांकि दोनों की विचारधाराएं अलग-अलग हैं। वे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंतता के लिये प्रयासरत रहे। संसद के काम में रुकावट पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि विपक्षी दलों को सदन को काम करने देना चाहिए।
 
मुखर्जी को पार्टी के भीतर तो सम्मान मिला ही, सामाजिक नीतियों के क्षेत्र में भी काफी सम्मान मिला है। अन्य प्रचार माध्यमों में उन्हें बेजोड़ स्मरणशक्ति वाला, आंकड़ाप्रेमी और अपना अस्तित्व बरकरार रखने की अचूक इच्छाशक्ति रखने वाले एक राजनेता के रूप में वर्णित किया जाता है। प्रणब मुखर्जी को 26 जनवरी 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
 

-ललित गर्ग

 

(लेखक, पत्रकार, स्तंभकार)


स्तंभ-लेख

संसद हो या विधानसभाएं, हर जगह हो रहा हंगामा संसदीय लोकतंत्र पर सवाल ख...
भारत की संसदीय प्रणाली दुनिया में लोकप्रिय एवं आदर्श है, बावजूद इसके सत्ता की आकांक्षा एवं राजनीतिक ...Read more

व्यापार

कोर्टयार्ड बाय मैरियटए भोपाल के मल्टी कुजीन रेस्टारेंट मोमो केफे में 1...
यूरोपियन फूड फेस्टिवल जिसके जरिये जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, इटली, नीदरलेंड, बेल्जियम, स्वीडन सहित अने...Read more

कालचक्र

आज से पितृपक्ष शुरू, चंद्र ग्रहण के बीच जानें श्राद्ध व तर्पण का सही ...
पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आरंभ होकर आश्विन अमावस्या तक...Read more
Copyright © 2012
लॉग इन
User Name: *
Password : *