कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी, मनीष तिवारी-कमलनाथ भी दौड़ में
PUBLISHED : Sep 23 , 8:42 AM
TODAY BREAKING NEWS
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की अधिसूचना जारी, 24 से 30 सितंबर तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नए अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए 24 से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक किसी भी दिन नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम एक अक्टूबर को होगा और जिन उम्मीदवारों के नाम सही पाए जाएंगे उसी दिन शाम तक उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी। आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और फिर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक सभी प्रदेश मुख्यालयों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और मतों की गणना का काम पूरा होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
राहुल गांधी बोले- कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता लड़ सकता है अध्यक्ष पद का चुनाव
कुरुकुट्टी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा और देश के भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है, कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है । राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 15वें दिन 325 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का अधिकार है। यह अच्छी बात है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा,“ कांग्रेस संगठन में सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी उनसे सवाल कर सकता है कि अध्यक्ष के लिए कब चुनाव हो रहे हैं, कौन चुनाव लड़ रहा है लेकिन यही सवाल न समाजवादियों से, न बहुजन समाज पार्टी से, न भाजप या आरएसएस से और न अन्य कई दलों से पूछा जा सकता है। भाजपा से यह सवाल नहीं पूछ सकते हैं, यह सवाल सिर्फ कांग्रेस से ही पूछा जा सकता है क्योंकि देश में कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो इस तरह से खुले माहौल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करती है।”
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी, मनीष तिवारी-कमलनाथ भी दौड़ में
कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए जहां पहले केवल राहुल गांधी का ही नाम सुझाया जा रहा था, वहीं अब एक-एक करके कई नाम सामने आने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और कमलनाथ भी अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे की तैयारी बना रहे हैं। मनीष तिवारी उन जी -23 के नेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मल्लिकार्जुन खडग़े के नाम की चर्चा होने लगी है। अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे के लिए सबसे पहला नाम शशि थरूर का सामने आया था।
एचपी इंडिया सरकारी स्कूलों में उपलब्ध कराएगी 2000 डिजिटल क्लासरूम की सुविधा
नई दिल्ली। डिजिटल लर्निंग के अवसरों को बढ़ावा देते हुए एचपी इंडिया ने एचपी अल्फा (ऐक्सेसिबल लर्निंग फॉर ऑल) प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2000 डिजिटल क्लासरूम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इन डिजिटल क्लासरूम्स को नवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 17 राज्यों के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में स्थापित किया जाएगा। यह प्रयास नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत् भारत सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप है। कंपनी ने कहा कि एचपी, इस प्रयास में हिस्सा लेने के लिए कॉरपोरेट फाउंडेशन और एनजीओ को आंमत्रित कर रही है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर, 2020 है। हर क्लासरूम को टैक्नोलॉजी से लैस बनाने के लिए ज़रूरी पूंजीगत खर्च एचपी खुद उठाएगी। क्लासरूम में मल्टी-फंक्शन प्रिंटर, वेबकैम, शिक्षकों के लिए एक लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, एंड्रॉयड बॉक्स और कनेक्टिविटी के लिए इंटरनेट डोंगल जैसी चीज़ें होंगी।
साल में अडानी की दौलत दोगुना, हर दिन कमाए 1612 करोड़,
एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी ने 2022 की आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में गौतम अडानी की दौलत बेतहाशा बढ़ी है। अडानी की संपत्ति पिछले एक साल में 116 फीसदी बढ़ी है और कुल मिलाकर उन्होंने 5,88,500 करोड़ रुपए जोड़े। हर दिन के हिसाब से देखें तो अडानी ने 1612 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिपोर्ट में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 10,94,400 करोड़ रुपए आंकी गई है। बता दें कि गौतम अडानी अभी दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति हैं