मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन    |    ITR Filing: जरूरी है भरना आयकर रिटर्न, आय कम हो तो भर दें निल रिटर्न    |     सावन में शिव पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए बेलपत्र, महिमा है अपरम्पार, होती है संतान की प्राप्ति    |    अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लूनचंद सिनावाड़िया होगे।    |     इन्दौर प्रजापति परिचय सम्मेलन में मंत्री तुलसी सिलावट, आकाश विजयवर्गीय द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया    |    कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी, मनीष तिवारी-कमलनाथ भी दौड़ में    |     धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति,     |     केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देश भर में 17 अगस्त से ‘महंगाई चौपाल    |    डिजिटल शासन की चुनौतियां    |     टोयोटा की अर्बन क्रूजर लांच    |     महिलाओं के उल्लास का त्योहार है हरियाली तीज    |     मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख    |    अरब देशों के सुपर मार्केट में भारतीय उत्पाद बैन    |     त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव : जबलपुर संभाग एन.पी. प्रजापति जबलपुर संभाग प्रभारी मनोनीत     |    उपभोक्ताओं को पेट्रोल 9 रूपए 50 पैसे और डीजल 7 रूपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा    |     मारुति सुजुकी के नये सीईओ बने हिसाशी ताकशी    |     केंद्र-केसीआर सरकार में एसटी कोटा बढ़ाने को लेकर नोंकझोक शुरू    |     मंत्र पुष्पांजली     |    पांचवें चरण की वोटिंग आज, यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान , मतदान में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे    |    संवारना चाहते हैं जीवन तो बसंत पंचमी पर करें यह काम    |     लोकतंत्र दागी राजनीति से कब मुक्त होगा?    |     मास्क नहीं तो सामान नहीं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ खनिज मंत्री एवं कलेक्टर ने व्यापारियों और ग्राहकों से की मास्क के उपयोग की अपील    |    लोकतंत्र को कमजोर करती है सांसदों की गैरहाजिरी - ललित गर्ग     |     भोपाल में कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार सतर्क, सावधानी बरतने के निर्देश सरकारी अमले को दिए     |     सूर्योपासना का अनुपम लोक पर्व - छठ पूजा     |     समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन करें वैभव लक्ष्मी का व्रत    |     ड्रग्स केस में अनन्या पांडे से पूछताछ    |     घाटी में आतंकियों का खूनी खेल, अब तीन मजदूरों पर बरसाई गोलियां    |    पांच साल बाद बन रहा शुभ योग : करवा चौथ     |     बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दशहरा    |    हर-हर महादेव से हुआ कांग्रेस की 'किसान न्याय रैली' का आगाज    |     कोर्ट ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को एक दिन की NCB हिरासत में भेजा    |     कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ    |     दक्ष प्रजापति चौरासी महापंचायत संभागीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न     |     बेसहारा परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा बनने वाली योजना बाल सेवा योजना के तहत जानकारी दिया -माया देवी प्रजापति     |    महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ में दी गई भू-समाधि    |     एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे।    |     राज कुंद्रा को तीन महीने बाद कोर्ट से मिली जमानत    |     नौकरी ही नहीं है तो क्या रविवार-सोमवार = राहुल गांधी    |    12वीं का परिणाम घोष‍ित, 99.37 प्रतिशत छात्र हुए पास    |    अब दिल्ली में सौ प्रतिशत की क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो एवं डीटीएस बसे    |     जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर    |     दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने जगाई उम्मीद, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह    |     उज्जैन में सावन के महीने पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध    |    राजसभा में छीनकर फाड़ा गया IT मंत्री का कागज    |     महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें रद्द    |     तो इसलिए चढ़ाते हैं भगवान शिव को जल और बेलपत्र!    |     टाटा 2025 तक उतारेगी 10 ई-वाहन    |    प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से बढ़ेगा निर्यात : फियो    |     ईशान कोण में पूजा का स्थान होने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और...    |    रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.3% पर पहुंची , खाने वाले तेल के दाम 31% बढ़े    |     बजरंग बली को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, होगी सभी मनोकामनाए पूरी    |     बुद्ध पूर्णिमा- 26 मई 2021 पर विशेष : कोरोना मुक्ति का सशक्त माध्यम है बुद्ध का संदेश    |     हरसिद्धि देवी का मंदिर उज्जैन की इस प्राचीन शक्तिपीठ का वर्णन स्कंदपुराण में है    |     बच्चों में बुखार की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें हींग    |     जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी    |     आध्यात्मिकता में जीते हैं जनजातीय समुदाय - कपिल तिवारी    |    मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी -सरताज सिंह घर वापसी     |     केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना पॉजिटिव    |     डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त    |     एक मंदिर ऐसा भी जहां दशहरा पर रावण की होती है पूजा    |    ब्राजील में टीके के ट्रायल में शामिल एक वालंटिअर की अचानक मौत    |    उषा ने एंटी-बैक्टीरियल स्टरलाइजेशन सिस्टम वाली वाटर हीटर रेन्ज लॉन्च की    |     स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है जीवनशैली में बदलाव    |     माटी कला कल्याण संघ भोपाल ने सुमित पचौरी का किया स्वागत    |     भोपाल से इंदौर के लिए चार्टर्ड बसें शुरू    |    बीजेपी : लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी का गठन शुरू     |     रिलायंस जियो फाइबर के नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस    |     विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएंगे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु प्रणब दा    |     भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने संभाला पदभार    |     सुशांत मामले पर स्वामी बोले, बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना बाकी    |     देश को मिली नई शिक्षा नीति, +2 सिस्टम खत्म, अब स्कूलों में 5+3+3+4 फार्मेट में होगी पढ़ाई    |     नागेश्वर ज्योतिर्लिंग : शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में दसवें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है।     |     सामाजिक समतलीकरण के लिए आज की जरूरत     |     मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त    |    आपकी सेहत की बेस्‍ट फ्रेंड है तुलसी, जानें इसके ये 7 औषधीय लाभ    |     मध्यप्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार की पिटाई मामले की जांच के आदेश    |     महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन    |     जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी    |     भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं, विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता, जीतू पटवारी ने दिया ये जवाब    |     कोरोना माहामारी में आज की डिबेट केलिए प्रजापति समाज में मीडिया की भूमिका विशेष सराहनीय कार्य किया है।    |     जीवों को सभी कर्मो का फल देते हैं शनिदेव    |     कोरोना से डरो नहीं, बस सावधानी बरतो, हमें वायरस से लड़ने का सही तरीका अपनाना होगा।     |     पूरे देश में जल्द चलने वाली हैं ट्रेनें, कल से शुरू हो जाएगी बुकिंग; जानें पूरी डिटेल    |     यूपी के मऊ में आकाशीय बिजली से झुलसकर 2 नाबालिगों की मौत    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन , ठाणे में होगा 1 मार्च का भागीदारी संकल्प मोर्चा की ललकार ।     |    रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए कुछ नहीं - राहुल-अखिलेश ( BUDGET 2020 )    |     दशक के पहले बजट में विजन और एक्शन : प्रधानमंत्री मोदी     |     देश में लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना    |     इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या? : 2 उबले अंडों के लिए 1700 रुपए    |     अच्छी खबर, बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती, आज से लागू    |     अंतिम चरण में PM नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला    |     इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में राजनेता से लेकर सेलिब्रिटी पहुंचते है अपनी मनोकामना लेकर    |    नेपाल में नहीं चलेंगे भारत के बड़े नोट    |     आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर    |     दागियों के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं    |     रुपये का गिरना काले धन में वृद्धि का संकेत : सुब्रह्मण्यम स्वामी    |     भागीरथी नदी में टैम्पो गिरा , 13 लोगों की मौत, SDRF का सर्च अभियान    |     सीरिया के सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार विस्फोट : रिपोर्ट    |     कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, क्या है व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त... जानने के लिए पढ़ें    |     भिवंडी में ड्रेनेज में उतरे पिता-पुत्र की हुई मौत    |     वोडाफोन-आइडिया का विलय, नवगठित कंपनी का संचालन शुरू    |     237 गणपति मंडलों को नहीं मिली मंजूरी    |     बिम्सटेक देशों के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग की आश्यकता: मोदी    |     शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर अखिलेश ने कसा तंज    |     पीएम मोदी नेपाल दौरे के लिए रवाना, बिम्सटेक समिट में लेंगे हिस्सा    |     चैनल का ओपनियन पोल, MP, छत्तीसगढ, राजस्थान में कांग्रेस को बढत    |     तीसरा सावन सोमवार आज ऐसे करे भगवान शिव की पूजा     |     इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन    |     सुप्रीम कोर्ट ने दी बीसीसीआई के नए संविधान के मसौदे को मंजूरी    |     विपक्ष के बनाए महागठबंधन का हम हिस्सा नहीं होंगे-केजरीवाल    |     राज्यपाल ने मण्डीदीप में थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया    |    पुलिस पीएसी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा निरस्त होने पर विशेष-    |     समस्त मनोरथों को पूर्ण करता है रूद्राभिषेक     |     नर्मदा 400 मीटर ऊपर पहुँचकर 4 नदी कछारों को सक्रिय करेगी    |     NRC मुद्दे पर ममता बोली, देश में छिड़ जाएगा रक्तपात और गृह युद्ध    |     विजय माल्या की प्रत्यर्पण केस पर सुनवाई टली, जमानत बढ़ी    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     FIFA WC 2018: पहले खिताब के लिए आज पूर्व विजेता फ्रांस से टकराएगा क्रोएशिया    |     मन की बातः आज 37वीं बार रेडियो से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, GST व नोटबंदी पर कर सकते हैं चर्चा    |    आपसी रंजीश के चलते प्रजापति महिला से मारपीट कर उसके गुप्तांग में लाठी डाली    |     मुंबई - 2019 तक 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य    |     दही-हांडी मामला: अब बॉम्बे हाईकोर्ट तय करेगा 'गोविंदा' का उम्र    |     34 लाख रुपये के हीरे चुराने के आरोप में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार    |     चीनी सामान पर ज्यादा टैक्स    |     आलोचना के बाद आज राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन    |     पिछले वर्ष में डिजिटल भुगतान 55 फीसद बढ़ा    |     इजरायल दौरे पर पीएम मोदी : 70 साल में पहली बार कोई भारतीय पीएम यरुशलम पहुंचा, ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप की तरह भव्य स्वागत    |     पीएनबी 31 जुलाई से सभी मास्ट्रो डेबिट कार्ड बंद करेगा    |     बिजनेस क्लास यात्रियों को देना होगा कंपनी का ब्योरा    |     आनंद और जूही दोनों ने अपने इंस्टाग्राण अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की     |     रेल्वेचा एका रुपयात दवाखाना सुरू    |     भारताचे माजी नैसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव यांच्या फाशीच्या शिक्षेला इंटरनॅशनल कोर्ट ऑफ जस्टिसने स्थगिती    |     10 जुलाई को माल्या की पेशी सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट    |     तीन तलाक: हाईकोर्ट ने कहा, संंविधान से ऊपर नहीं कोई भी पर्सनल लॉ    |     मुख्यमंत्री ने विदिशा में अपने फार्म हाउस का दौरा किया    |     प्रदेश को दहलाने वाला है सहारनपुर में हुआ जातीय संघर्ष: मायावती    |     राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बद्रीनाथ में की पूजा-अर्चना    |     मुख्यमंत्री श्री चौहान आदिवासी अंचल पिपलानी में सामुहिक विवाह समारोह में हुए शामिल    |     हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां करती हैं रातोंरात चमत्‍कार    |    अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी आधा पैसा देगा रेलवे     |     नारद - जनता के आगे लाचार मीडिया बाजार    |     गायत्री प्रजापति गिरफ्तार: 2002 में थे गरीबी रेखा के नीचे, अब करीब 1000 करोड़ के मालिक    |     प्रजापति समाज मुंबई द्वारा पत्रिका का प्रकाशन    |    

Prajapati


मुख्य खबर और पढ़ें »

मशहूर पंजाबी सिंगर ..
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा, जिनकी सुरीली आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छूती है, का..
प्रधानमंत्री आज सीक..
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी गुरूवार को सीकर आएंगे। सीकर के सांवली सर्किल पर होने वाली सभा ..
पाकिस्तान जाकर शादी ..
पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के ..
आज से होगी मां दुर्गा की पूजा: कब होगा क
आज से होगी मां दुर्गा की पूजा: कब होगा का श्रेष्ठ समय नवरात्र के लिए
PUBLISHED : Sep 25 , 9:37 PM
Bookmark and Share

 आज से होगी मां दुर्गा की पूजा: कब होगा का श्रेष्ठ समय नवरात्र के लिए

आज से नवरात्र शुरू हो रहे है इस समय नवरात्र हिंदू धर्म ग्रंथ एवं पुराणों के अनुसार माता भगवती की आराधना के लिए उत्तम समय होता है। भारत में नवरात्र का पर्व एक ऐसा पर्व है जो हिन्दू समाज की  संस्कृति में महिलाओं के गरिमामय स्थान को दर्शाता है। वर्ष में चार नवरात्र चौत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ महीने की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिन के होते हैं, परंतु प्रसिद्धि में चौत्र और आश्विन के नवरात्र ही मुख्य माने जाते हैं। इनमें भी देवीभक्त आश्विन के नवरात्र अधिक करते हैं। इनको यथाक्रम वासंती और शारदीय नवरात्र भी कहते हैं। इनका आरंभ क्रमशः चैत्र और आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से होता है। यह प्रतिपदा सम्मुखी शुभ माना जाता है। 
 

नवरात्रों का महत्त्व

नवरात्रों में लोग अपनी आध्यात्मिक और मानसिक शक्तियों में वृद्धि करने के लिए अनेक प्रकार के उपवास, संयम, नियम, भजन, पूजन, योग साधना आदि करते हैं। सभी नवरात्रों में माता के सभी 51 पीठों पर भक्त विशेष रूप से माता के दर्शनों के लिए एकत्रित होते हैं। जिनके लिए वहां जाना संभव नहीं होता है, वे अपने निवास के निकट ही माता के मंदिर में दर्शन कर लेते हैं। नवरात्र शब्द नव अहोरात्रों का बोध कराता है। इस समय शक्ति के नव रूपों की उपासना की जाती है। रात्रि शब्द सिद्धि का प्रतीक है। उपासना और सिद्धियों के लिए दिन से अधिक रात्रियों को महत्त्व दिया जाता है। हिंदुओं के अधिकतर पर्व रात्रियों में ही मनाए जाते हैं। रात्रि में मनाए जाने वाले पर्वों में दीपावली, होलिका दहन, दशहरा आदि आते हैं। शिवरात्रि और नवरात्रे भी इनमें से कुछ एक हैं। रात्रि समय में जिन पर्वों को मनाया जाता है, उन पर्वों में सिद्धि प्राप्ति के कार्य विशेष रूप से किए जाते हैं। नवरात्रों के साथ रात्रि जोडऩे का भी यही अर्थ है कि माता शक्ति के इन नौ दिनों की रात्रियों को मनन व चिंतन के लिए प्रयोग करना चाहिए।

शारदीय नवरात्र

शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा से शुरू होता है। आश्विन मास में आने वाले नवरात्र का अधिक महत्त्व माना गया है। इसी नवरात्र में जगह-जगह गरबों की धूम रहती है।
 

चैत्र या वासंती नवरात्र

चैत्र या वासंती नवरात्र का प्रारंभ चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा से होता है। चैत्र में आने वाले नवरात्र में अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा का विशेष प्रावधान माना गया है। वैसे दोनों ही नवरात्र मनाए जाते हैं। फिर भी इस नवरात्र को कुल देवी-देवताओं के पूजन की दृष्टि से विशेष मानते हैं। आज के भागमभाग के युग में अधिकांश लोग अपने कुल देवी-देवताओं को भूलते जा रहे हैं। कुछ लोग समयाभाव के कारण भी पूजा-पाठ में कम ध्यान दे पाते हैं। जबकि इस ओर ध्यान देकर आने वाली अनजान मुसीबतों से बचा जा सकता है। ये कोई अंधविश्वास नहीं बल्कि शाश्वत सत्य है।

नवरात्र या नवरात्रि

 नौ रात्रियों का समाहार, समूह होने के कारण से द्वंद्व समास होने के कारण यह शब्द पुलिंग रूप नवरात्र में ही शुद्ध है। पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा के काल में एक साल की चार संधियां हैं। उनमें मार्च व सितंबर माह में पडऩे वाली गोल संधियों में साल के दो मुख्य नवरात्र पड़ते हैं। इस समय रोगाणु आक्रमण की सर्वाधिक संभावना होती है। ऋतु संधियों में अक्सर शारीरिक बीमारियां बढ़ती हैं, अत: उस समय स्वस्थ रहने के लिए, शरीर को शुद्ध रखने के लिए और तन-मन को निर्मल और पूर्णत: स्वस्थ रखने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया का नाम नवरात्र है।

नियम और मान्यताएं

नवरात्र में देवी मां के व्रत रखे जाते हैं। स्थान-स्थान पर देवी मां की मूर्तियां बनाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है। घरों में भी अनेक स्थानों पर कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती पाठ आदि होते हैं। नरीसेमरी में देवी मां की जोत के लिए श्रद्धालु आते हैं और पूरे नवरात्र के दिनों में भारी मेला रहता है। शारदीय नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक यह व्रत किए जाते हैं। भगवती के नौ प्रमुख रूप (अवतार) हैं तथा प्रत्येक बार 9-9 दिन ही ये विशिष्ट पूजाएं की जाती हैं। इस काल को नवरात्र कहा जाता है। वर्ष में दो बार भगवती भवानी की विशेष पूजा की जाती है। इनमें एक नवरात्र तो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक होते हैं और दूसरे श्राद्धपक्ष के दूसरे दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से आश्विन शुक्ल नवमी तक। आश्विन मास के इन नवरात्रों को शारदीय नवरात्र कहा जाता है क्योंकि इस समय शरद ऋतु होती है। इस व्रत में नौ दिन तक भगवती दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ तथा एक समय भोजन का व्रत धारण किया जाता है। प्रतिपदा के दिन प्रात: स्नानादि करके संकल्प करें तथा स्वयं या पंडित के द्वारा मिट्टी की वेदी बनाकर जौ बोने चाहिए। उसी पर घट स्थापना करें। फिर घट के ऊपर कुलदेवी की प्रतिमा स्थापित कर उसका पूजन करें तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ कराएं। पाठ-पूजन के समय अखंड दीप जलता रहना चाहिए। वैष्णव लोग राम की मूर्ति स्थापित कर रामायण का पाठ करते हैं। दुर्गा अष्टमी तथा नवमी को भगवती दुर्गा देवी की पूर्ण आहुति दी जाती है। नैवेद्य, चना, हलवा, खीर आदि से भोग लगाकर कन्या तथा छोटे बच्चों को भोजन कराना चाहिए। नवरात्र ही शक्ति पूजा का समय है, इसलिए नवरात्र में इन शक्तियों की पूजा करनी चाहिए।

नवरात्र कथा

पौराणिक कथानुसार प्राचीन काल में दुर्गम नामक राक्षस ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर लिया। उनसे वरदान लेने के बाद उसने चारों वेदों व पुराणों को कब्जे में लेकर कहीं छिपा दिया, जिस कारण पूरे संसार में वैदिक कर्म बंद हो गया। इस वजह से चारों ओर घोर अकाल पड़ गया। पेड़-पौधे व नदी-नाले सूखने लगे। चारों ओर हाहाकार मच गया। जीव-जंतु मरने लगे। सृष्टि का विनाश होने लगा। सृष्टि को बचाने के लिए देवताओं ने व्रत रखकर नौ दिन तक मां जगदंबा की आराधना की और माता से सृष्टि को बचाने की विनती की। तब मां भगवती व असुर दुर्गम के बीच घमासान युद्ध हुआ। मां भगवती ने दुर्गम का वध कर देवताओं को निर्भय कर दिया। तभी से नवदुर्गा तथा नव व्रत का शुभारंभ हुआ।

नौ देवियां

शैलपुत्री प्रथम, ब्रह्मचारिणी द्वितीय, चंद्रघंटा तृतीय, कूष्मांडा चतुर्थ, स्कंदमाता पंचम, कात्यायनी षष्टम, कालरात्रि सप्तम, महागौरी अष्टम व सिद्धिदात्री नवम। नौ दिन यानी हिंदी माह चैत्र और आश्विन के शुक्ल पक्ष की पड़वा यानी पहली तिथि से नौवीं तिथि तक प्रत्येक दिन की एक देवी मतलब नौ द्वार वाले दुर्ग के भीतर रहने वाली जीवनी शक्ति रूपी दुर्गा के नौ रूप हैं।

स्तंभ-लेख

संसद हो या विधानसभाएं, हर जगह हो रहा हंगामा संसदीय लोकतंत्र पर सवाल ख...
भारत की संसदीय प्रणाली दुनिया में लोकप्रिय एवं आदर्श है, बावजूद इसके सत्ता की आकांक्षा एवं राजनीतिक ...Read more

व्यापार

कोर्टयार्ड बाय मैरियटए भोपाल के मल्टी कुजीन रेस्टारेंट मोमो केफे में 1...
यूरोपियन फूड फेस्टिवल जिसके जरिये जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, इटली, नीदरलेंड, बेल्जियम, स्वीडन सहित अने...Read more

कालचक्र

आज से पितृपक्ष शुरू, चंद्र ग्रहण के बीच जानें श्राद्ध व तर्पण का सही ...
पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आरंभ होकर आश्विन अमावस्या तक...Read more
Copyright © 2012
लॉग इन
User Name: *
Password : *