मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन    |    ITR Filing: जरूरी है भरना आयकर रिटर्न, आय कम हो तो भर दें निल रिटर्न    |     सावन में शिव पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए बेलपत्र, महिमा है अपरम्पार, होती है संतान की प्राप्ति    |    अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लूनचंद सिनावाड़िया होगे।    |     इन्दौर प्रजापति परिचय सम्मेलन में मंत्री तुलसी सिलावट, आकाश विजयवर्गीय द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया    |    कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी, मनीष तिवारी-कमलनाथ भी दौड़ में    |     धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति,     |     केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देश भर में 17 अगस्त से ‘महंगाई चौपाल    |    डिजिटल शासन की चुनौतियां    |     टोयोटा की अर्बन क्रूजर लांच    |     महिलाओं के उल्लास का त्योहार है हरियाली तीज    |     मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख    |    अरब देशों के सुपर मार्केट में भारतीय उत्पाद बैन    |     त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव : जबलपुर संभाग एन.पी. प्रजापति जबलपुर संभाग प्रभारी मनोनीत     |    उपभोक्ताओं को पेट्रोल 9 रूपए 50 पैसे और डीजल 7 रूपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा    |     मारुति सुजुकी के नये सीईओ बने हिसाशी ताकशी    |     केंद्र-केसीआर सरकार में एसटी कोटा बढ़ाने को लेकर नोंकझोक शुरू    |     मंत्र पुष्पांजली     |    पांचवें चरण की वोटिंग आज, यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान , मतदान में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे    |    संवारना चाहते हैं जीवन तो बसंत पंचमी पर करें यह काम    |     लोकतंत्र दागी राजनीति से कब मुक्त होगा?    |     मास्क नहीं तो सामान नहीं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ खनिज मंत्री एवं कलेक्टर ने व्यापारियों और ग्राहकों से की मास्क के उपयोग की अपील    |    लोकतंत्र को कमजोर करती है सांसदों की गैरहाजिरी - ललित गर्ग     |     भोपाल में कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार सतर्क, सावधानी बरतने के निर्देश सरकारी अमले को दिए     |     सूर्योपासना का अनुपम लोक पर्व - छठ पूजा     |     समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन करें वैभव लक्ष्मी का व्रत    |     ड्रग्स केस में अनन्या पांडे से पूछताछ    |     घाटी में आतंकियों का खूनी खेल, अब तीन मजदूरों पर बरसाई गोलियां    |    पांच साल बाद बन रहा शुभ योग : करवा चौथ     |     बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दशहरा    |    हर-हर महादेव से हुआ कांग्रेस की 'किसान न्याय रैली' का आगाज    |     कोर्ट ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को एक दिन की NCB हिरासत में भेजा    |     कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ    |     दक्ष प्रजापति चौरासी महापंचायत संभागीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न     |     बेसहारा परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा बनने वाली योजना बाल सेवा योजना के तहत जानकारी दिया -माया देवी प्रजापति     |    महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ में दी गई भू-समाधि    |     एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे।    |     राज कुंद्रा को तीन महीने बाद कोर्ट से मिली जमानत    |     नौकरी ही नहीं है तो क्या रविवार-सोमवार = राहुल गांधी    |    12वीं का परिणाम घोष‍ित, 99.37 प्रतिशत छात्र हुए पास    |    अब दिल्ली में सौ प्रतिशत की क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो एवं डीटीएस बसे    |     जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर    |     दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने जगाई उम्मीद, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह    |     उज्जैन में सावन के महीने पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध    |    राजसभा में छीनकर फाड़ा गया IT मंत्री का कागज    |     महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें रद्द    |     तो इसलिए चढ़ाते हैं भगवान शिव को जल और बेलपत्र!    |     टाटा 2025 तक उतारेगी 10 ई-वाहन    |    प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से बढ़ेगा निर्यात : फियो    |     ईशान कोण में पूजा का स्थान होने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और...    |    रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.3% पर पहुंची , खाने वाले तेल के दाम 31% बढ़े    |     बजरंग बली को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, होगी सभी मनोकामनाए पूरी    |     बुद्ध पूर्णिमा- 26 मई 2021 पर विशेष : कोरोना मुक्ति का सशक्त माध्यम है बुद्ध का संदेश    |     हरसिद्धि देवी का मंदिर उज्जैन की इस प्राचीन शक्तिपीठ का वर्णन स्कंदपुराण में है    |     बच्चों में बुखार की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें हींग    |     जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी    |     आध्यात्मिकता में जीते हैं जनजातीय समुदाय - कपिल तिवारी    |    मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी -सरताज सिंह घर वापसी     |     केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना पॉजिटिव    |     डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त    |     एक मंदिर ऐसा भी जहां दशहरा पर रावण की होती है पूजा    |    ब्राजील में टीके के ट्रायल में शामिल एक वालंटिअर की अचानक मौत    |    उषा ने एंटी-बैक्टीरियल स्टरलाइजेशन सिस्टम वाली वाटर हीटर रेन्ज लॉन्च की    |     स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है जीवनशैली में बदलाव    |     माटी कला कल्याण संघ भोपाल ने सुमित पचौरी का किया स्वागत    |     भोपाल से इंदौर के लिए चार्टर्ड बसें शुरू    |    बीजेपी : लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी का गठन शुरू     |     रिलायंस जियो फाइबर के नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस    |     विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएंगे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु प्रणब दा    |     भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने संभाला पदभार    |     सुशांत मामले पर स्वामी बोले, बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना बाकी    |     देश को मिली नई शिक्षा नीति, +2 सिस्टम खत्म, अब स्कूलों में 5+3+3+4 फार्मेट में होगी पढ़ाई    |     नागेश्वर ज्योतिर्लिंग : शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में दसवें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है।     |     सामाजिक समतलीकरण के लिए आज की जरूरत     |     मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त    |    आपकी सेहत की बेस्‍ट फ्रेंड है तुलसी, जानें इसके ये 7 औषधीय लाभ    |     मध्यप्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार की पिटाई मामले की जांच के आदेश    |     महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन    |     जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी    |     भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं, विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता, जीतू पटवारी ने दिया ये जवाब    |     कोरोना माहामारी में आज की डिबेट केलिए प्रजापति समाज में मीडिया की भूमिका विशेष सराहनीय कार्य किया है।    |     जीवों को सभी कर्मो का फल देते हैं शनिदेव    |     कोरोना से डरो नहीं, बस सावधानी बरतो, हमें वायरस से लड़ने का सही तरीका अपनाना होगा।     |     पूरे देश में जल्द चलने वाली हैं ट्रेनें, कल से शुरू हो जाएगी बुकिंग; जानें पूरी डिटेल    |     यूपी के मऊ में आकाशीय बिजली से झुलसकर 2 नाबालिगों की मौत    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन , ठाणे में होगा 1 मार्च का भागीदारी संकल्प मोर्चा की ललकार ।     |    रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए कुछ नहीं - राहुल-अखिलेश ( BUDGET 2020 )    |     दशक के पहले बजट में विजन और एक्शन : प्रधानमंत्री मोदी     |     देश में लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना    |     इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या? : 2 उबले अंडों के लिए 1700 रुपए    |     अच्छी खबर, बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती, आज से लागू    |     अंतिम चरण में PM नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला    |     इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में राजनेता से लेकर सेलिब्रिटी पहुंचते है अपनी मनोकामना लेकर    |    नेपाल में नहीं चलेंगे भारत के बड़े नोट    |     आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर    |     दागियों के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं    |     रुपये का गिरना काले धन में वृद्धि का संकेत : सुब्रह्मण्यम स्वामी    |     भागीरथी नदी में टैम्पो गिरा , 13 लोगों की मौत, SDRF का सर्च अभियान    |     सीरिया के सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार विस्फोट : रिपोर्ट    |     कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, क्या है व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त... जानने के लिए पढ़ें    |     भिवंडी में ड्रेनेज में उतरे पिता-पुत्र की हुई मौत    |     वोडाफोन-आइडिया का विलय, नवगठित कंपनी का संचालन शुरू    |     237 गणपति मंडलों को नहीं मिली मंजूरी    |     बिम्सटेक देशों के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग की आश्यकता: मोदी    |     शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर अखिलेश ने कसा तंज    |     पीएम मोदी नेपाल दौरे के लिए रवाना, बिम्सटेक समिट में लेंगे हिस्सा    |     चैनल का ओपनियन पोल, MP, छत्तीसगढ, राजस्थान में कांग्रेस को बढत    |     तीसरा सावन सोमवार आज ऐसे करे भगवान शिव की पूजा     |     इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन    |     सुप्रीम कोर्ट ने दी बीसीसीआई के नए संविधान के मसौदे को मंजूरी    |     विपक्ष के बनाए महागठबंधन का हम हिस्सा नहीं होंगे-केजरीवाल    |     राज्यपाल ने मण्डीदीप में थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया    |    पुलिस पीएसी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा निरस्त होने पर विशेष-    |     समस्त मनोरथों को पूर्ण करता है रूद्राभिषेक     |     नर्मदा 400 मीटर ऊपर पहुँचकर 4 नदी कछारों को सक्रिय करेगी    |     NRC मुद्दे पर ममता बोली, देश में छिड़ जाएगा रक्तपात और गृह युद्ध    |     विजय माल्या की प्रत्यर्पण केस पर सुनवाई टली, जमानत बढ़ी    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     FIFA WC 2018: पहले खिताब के लिए आज पूर्व विजेता फ्रांस से टकराएगा क्रोएशिया    |     मन की बातः आज 37वीं बार रेडियो से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, GST व नोटबंदी पर कर सकते हैं चर्चा    |    आपसी रंजीश के चलते प्रजापति महिला से मारपीट कर उसके गुप्तांग में लाठी डाली    |     मुंबई - 2019 तक 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य    |     दही-हांडी मामला: अब बॉम्बे हाईकोर्ट तय करेगा 'गोविंदा' का उम्र    |     34 लाख रुपये के हीरे चुराने के आरोप में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार    |     चीनी सामान पर ज्यादा टैक्स    |     आलोचना के बाद आज राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन    |     पिछले वर्ष में डिजिटल भुगतान 55 फीसद बढ़ा    |     इजरायल दौरे पर पीएम मोदी : 70 साल में पहली बार कोई भारतीय पीएम यरुशलम पहुंचा, ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप की तरह भव्य स्वागत    |     पीएनबी 31 जुलाई से सभी मास्ट्रो डेबिट कार्ड बंद करेगा    |     बिजनेस क्लास यात्रियों को देना होगा कंपनी का ब्योरा    |     आनंद और जूही दोनों ने अपने इंस्टाग्राण अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की     |     रेल्वेचा एका रुपयात दवाखाना सुरू    |     भारताचे माजी नैसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव यांच्या फाशीच्या शिक्षेला इंटरनॅशनल कोर्ट ऑफ जस्टिसने स्थगिती    |     10 जुलाई को माल्या की पेशी सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट    |     तीन तलाक: हाईकोर्ट ने कहा, संंविधान से ऊपर नहीं कोई भी पर्सनल लॉ    |     मुख्यमंत्री ने विदिशा में अपने फार्म हाउस का दौरा किया    |     प्रदेश को दहलाने वाला है सहारनपुर में हुआ जातीय संघर्ष: मायावती    |     राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बद्रीनाथ में की पूजा-अर्चना    |     मुख्यमंत्री श्री चौहान आदिवासी अंचल पिपलानी में सामुहिक विवाह समारोह में हुए शामिल    |     हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां करती हैं रातोंरात चमत्‍कार    |    अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी आधा पैसा देगा रेलवे     |     नारद - जनता के आगे लाचार मीडिया बाजार    |     गायत्री प्रजापति गिरफ्तार: 2002 में थे गरीबी रेखा के नीचे, अब करीब 1000 करोड़ के मालिक    |     प्रजापति समाज मुंबई द्वारा पत्रिका का प्रकाशन    |    

Prajapati


मुख्य खबर और पढ़ें »

मशहूर पंजाबी सिंगर ..
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा, जिनकी सुरीली आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छूती है, का..
प्रधानमंत्री आज सीक..
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी गुरूवार को सीकर आएंगे। सीकर के सांवली सर्किल पर होने वाली सभा ..
पाकिस्तान जाकर शादी ..
पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के ..
नई टीम-विकास की उड़ान: निर्माण का आह्वान
नई टीम-विकास की उड़ान: निर्माण का आह्वान
PUBLISHED : Jul 09 , 8:30 AM
Bookmark and Share

 (फीचर-लेखन) - नई टीम-विकास की उड़ान: निर्माण का आह्वान

-ः ललित गर्ग:-
 

लम्बे समय से केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार की प्रतीक्षा थी, जो शुभ एवं श्रेयस्कर रूप में पूरी हुई। इस पहले बड़े विस्तार और फेरबदल से यही स्पष्ट हुआ कि नए मंत्रियों के चयन में योग्यता एवं अनुभव को प्राथमिकता देने के साथ ही क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया। नई टीम निश्चित ही राष्ट्र के लिये विकास की उड़ान साबित होने के साथ-साथ नव-निर्माण का आह्वान है।

लोकतंत्र में इस तरह का बदलाव आवश्यक होता है। जबसे नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार देश की बागडोर संभाली है, देश के सामने अनेक चुनौतियां एवं संकटपूर्ण स्थितियां हावी रही है। इन स्थितियों में जिम्मेदारियों का आकलन एवं बदलाव न केवल स्वाभाविक, बल्कि जरूरी-सा हो गया था।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस दूसरी सरकार ने जहां अनेक महत्वपूर्ण फैसले लेकर दुनिया को चैंकाया, आश्वस्त किया, वहीं कुछ ऐसे मोर्चे भी रहे, जहां संतोषजनक परिणाम हाथ नहीं आए। अनेक दिग्गज मंत्रियों के इस्तीफे और कई नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे के जो संकेत हैं, उनकी विवेचना जरूर होनी चाहिए। सरकार को यह यथोचित एहसास है कि उससे समूचे राष्ट्र को कहीं ज्यादा उम्मीदें हैं। विशेष रूप से चिकित्सा के मोर्चे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्य मंत्री के स्तर पर बदलाव साफ इशारा है।

कोरोना ने पूरी अर्थव्यवस्था को तबाह किया, साथ ही चिकित्सा व्यवस्था भी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मंत्रिमंडल में बदलाव की कुल हार्द यही है कि सरकार अपना चेहरा बदलकर आगे बढ़ना चाहती है। जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना किसी भी सरकार की कसौटी होती है और इसके लिए उसके प्रत्येक मन्त्री को लोगों के दिलों में झांक कर लोक कल्याण के लिये तत्पर होना ही चाहिए।

विकास ऊध्वारोहण की प्रक्रिया है। बीज उगता है, जब बरगद बन विश्राम लेता है। दीए की बाती जलती है तब सबको उजाला बांटती है। समन्दर का पानी भाप बन ऊंचा उठता है तब बादल बन जमीं को तृप्त करने बरसता है। राष्ट्र जीवन का ऊध्वारोहण भी विकास की ऐसी ही प्रक्रिया से गुजरता है और जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। एक सक्षम नेतृत्व इसके लिये हर तरह के बदलाव के लिये तत्पर रहता है। नरेन्द्र मोदी ऐसे ही अनूठे एवं समयोचित बदलाव करते आये हैं। उन्होंने इसके लिये पुरुषार्थ किया। तभी शक्तियां जागीं। स्वयं के एवं अपनी टीम के अस्तित्व की पहचान की तभी संभावनाओं को प्रस्तुति मिली। शनैः शनैः विकास के पायदान पर चढ़े है।

जब से मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर थामी, विकास की उड़ान और निर्माण का आह्वान आपके कर्तृत्व की विशेषता बनी है। ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री को मंत्रिमंडल में सब कुछ बदल देने लायक लगने लगा था। उन्होंने अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को न केवल बनाए रखा है, बल्कि अनुराग ठाकुर और हरदीप सिंह पुरी समेत कई मंत्रियों को पदोन्नत भी किया गया है।

उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक नए मंत्री बनाए गए हैं, तो कोई आश्चर्य नहीं। संगठन में अच्छा काम करने वाले भूपेंद्र यादव को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है, तो यह भाजपा संगठन में काम करने वालों के लिए एवं आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से उत्साहजनक बात है। यह एक पहले से बेहतर मिली-जुली सरकार बनाने की कोशिश है, संभावनाओंभरी उजली भोर है। मोदी केवल कल्पना के पंख लगाकर अंतहीन आकाश में निरुद्देश्य उड़ाना नहीं चाहते हैं। इसके लिये वे पहले पंखों की ताकत को परखते हैं और आसमां की सीमाएं भी मापते है। तभी निर्माण के लिए रखी गई बुनियाद से विकास का राजमहल बनाने में जुटते हैं।

भारत के विकास की अनगिनत उपलब्धियां आज राष्ट्र के उज्ज्वल इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ बन चुकी हैं। आपने कोरोना महामारी को परास्त करने, शिक्षा, चिकित्सा, अर्थ, राष्ट्र-विकास सभी के साथ जीवन-मूल्यों को तलाशा, उन्हें जीवनशैली से जोड़ा और इस प्रकार पगडंडी पर भटकते हुए जन-जन के लिए राजपथ प्रशस्त कर दिया।

नरेन्द्र मोदी के पुरुषार्थी जीवन की एक पहचान है गत्यात्मकता। वे अपने जीवन में कभी कहीं रुके नहीं, झुके नहीं। प्रतिकूलताओं के बीच भी आपने लक्ष्य का चिराग सुरक्षित रखा। इसीलिए उनकी हर सांस अपने दायित्वों और कर्तव्यों पर चैकसी रखती है। खून पसीना बनकर बहता है। रातें जगती हैं। दिन संवरते हैं। प्रयत्न पुरुषार्थ बनते हैं और संकल्प राष्ट्र-विकास में ढलते हैं।

निश्चित ही नया मंत्रिमंडल जहां सरकार के पक्ष को मजबूत करेगा, वहीं लोगों के विश्वास को भी बढ़ाएगा। अमूमन देश में छोटे-छोटे बदलाव मंत्रिमंडल के स्तर पर होते थे, लेकिन यह बड़ा बदलाव बदली हुई सकारात्मक मानसिकता को भी जाहिर करता है। शायद केंद्र सरकार प्रदर्शन के स्तर पर समझौते के लिए तैयार नहीं है। जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी और अपना दल को मंत्रिमंडल विस्तार में महत्व दिया गया है, यह गठबंधन और आगे की चुनावी राजनीति के लिहाज से भी जरूरी था।

मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या दोहरे अंकों में है, जो सरकार की महिलाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी के संकल्प को आकार दे रही है। इसके साथ ही वंचित एवं पिछड़े तबकों की भी हिस्सेदारी बढ़ी है। सभी प्रमुख मजहबों, जातियों और समुदायों को इस टीम में जगह मिली है। इसका अर्थ है कि प्रधानमंत्री सोशल इंजीनियंिरंग पर न केवल काम कर रहे हैं, बल्कि उसे बल भी प्रदान कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं में करीब 14 मंत्री पचास साल से कम उम्र के हैं, जो युवा भारत की युवा राजनीति के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है। मोेदी ने अपने साध्य को सदा शुद्ध साधन से जोड़े रखा। इसीलिए वे सत्ता और पद के मद में मदमस्त रहने वालों को पसन्द नहीं करते। यश और प्रतिष्ठा की बजाय वे कर्म करने वालों को आगे बढ़ाते हैं। इसके लिये वे किसी भी तरह की आलोचना और विरोध के लियेे तत्पर रहते हैं। यह सब करते हुए मोदी प्रधानमंत्री होकर भी कभी किसी की अस्मिता पर हक और हुकूमत की शासना नहीं करते। गलतियों का परिष्कार करते हैं। सबको ऊंची उड़ान भरने के लिए खुला आसमां देते हैं। इसीलिए आपका अखण्ड व्यक्तित्व नमनीय बनता रहा है, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी नमनीय बना है। धूप, वर्षा और वृक्ष जैसे व्यक्तित्व विशेष में बंटते नहीं, वैसे ही आपकी चेतना भी तेरे मेरे की परिधि से मुक्त होकर सबके लिए समरसता बिखेरती रही है।

आपने राष्ट्र को विकास की अनगिनत ऊंचाइयां दी। आपकी जागरूकता ने राष्ट्र में गलत को सहा नहीं, शोधन किया। सही को सदा स्वीकृति दी, प्रोत्साहन और प्रेरणा दी। विकास की हर संभावना आप तक पहुंची, क्योंकि आपमें पुरातन का आग्रह नहीं रहा और न नये का अर्धशून्य आकर्षण। सही और गलत का विवेक सदा जागता रहा। इसलिए विकास के सौ-सौ सूरज एक साथ आपके प्रभावी एवं चमत्कारी नेतृत्व में राष्ट्र के पथ का आलोक बनते रहे हैं। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने मन्त्रियों से परिणाम चाहते हैं और जिसमें असफल पाये जाने पर उन्हें पद मुक्त करने में कोई संशय नहीं होता।

लोकतन्त्र में सरकार की सफलता के लिए मन्त्रियों का योग्य होना बहुत जरूरी होता है जिसके बूते पर लोकतन्त्र चलता है और जागरूक लोकतंत्र में इसी आधार पर अब शासन-प्रशासन के मोर्चे पर जहां सरकार से लोगों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद पहले की तुलना में ज्यादा होगी, वहीं राजनीतिक स्तर पर भी सरकार को संतुलन बनाकर चलना होगा। आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन या पार्टी ही नहीं, सरकार की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। जिन दिग्गजों को मंत्रिमंडल से अलग किया गया है, उन्हें भी व्यस्त रखने के उपाय करने पड़ेंगे। नए मंत्रियों के सामने लगभग तीन साल हैं, उन्हें न केवल प्रधानमंत्री, बल्कि देश की नजरों में भी कारगर दिखना होगा, अपने होने का अहसास कराना होगा। जरूरी है कि ज्यादा ईमानदारी से जमीनी हकीकत के मद्देनजर सरकार की नई टीम लोगों के सपनों और उनसे किए गए वादों को साकार करे, घनघोर होते समस्याओं के बादलों की छटनी करें, समस्यामुक्त जीवन का आश्वासन बने।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसी पराक्रमी, सुशासन के योद्धा के नेतृत्व में इस शेष कार्यकाल में नई टीम को इसलिए और भी तत्परता दिखानी होगा, क्योंकि कोरोना ने बहुत-सा समय बर्बाद करने के साथ ही मोदी सरकार के एजेंडे को जमीन पर उतारने में बाधाएं भी खड़ी कर दी हैं। इन बाधाओं को दूर करने में सफलता तभी मिलेगी, जब नए-पुराने मंत्री न केवल सरकार की, बल्कि आम जनता की अपेक्षाओं पर भी खरे उतरेंगे। हम सूरज का प्रकाश तो धरती पर नहीं ला सकते पर दीया बनकर अवश्य जल सकते हैं। नई टीम को दीया बनना ही होगा।

स्तंभ-लेख

संसद हो या विधानसभाएं, हर जगह हो रहा हंगामा संसदीय लोकतंत्र पर सवाल ख...
भारत की संसदीय प्रणाली दुनिया में लोकप्रिय एवं आदर्श है, बावजूद इसके सत्ता की आकांक्षा एवं राजनीतिक ...Read more

व्यापार

कोर्टयार्ड बाय मैरियटए भोपाल के मल्टी कुजीन रेस्टारेंट मोमो केफे में 1...
यूरोपियन फूड फेस्टिवल जिसके जरिये जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, इटली, नीदरलेंड, बेल्जियम, स्वीडन सहित अने...Read more

कालचक्र

आज से पितृपक्ष शुरू, चंद्र ग्रहण के बीच जानें श्राद्ध व तर्पण का सही ...
पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आरंभ होकर आश्विन अमावस्या तक...Read more
Copyright © 2012
लॉग इन
User Name: *
Password : *