पी वी सिंधु होंगी राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक
PUBLISHED : Jul 28 , 9:34 AM
पी वी सिंधु होंगी राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक
बर्मिंघम – ओलम्पिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के चोट के कारण इन खेलों से हट जाने के बाद सिंधु को यह जिम्मेदारी दी गयी है। ओलम्पिक स्वर्ण विजेता और विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने चोट चिंताओं के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया था।
नीरज को अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के दौरान हल्की चोट लगी थी और सोमवार को एम्आरआई स्कैन कराने के बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया। नीरज ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) से आग्रह किया था कि वह बर्मिंघम खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे। नीरज के हटने के बाद आईओए ने सिंधु को ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया।