राजस्थान संकट को लेकर अशोक गहलोत से नाराज सोनिया गांधी , कांग्रेस अध्यक्षा को विस्तार से देगे जानकारी अजय माकन
PUBLISHED : Sep 26 , 9:42 PM
राजस्थान संकट को लेकर अशोक गहलोत से नाराज सोनिया गांधी , कांग्रेस अध्यक्षा को विस्तार से देगे जानकारी अजय माकन
राजस्थान में सियासी बवाल के बीच मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है । बताया जा रहा है कि कांग्रेस के आलाकमान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके विधायकों को लेकर सख्त निर्णय लिया है। राजस्थान में जो सियासी बवाल मचा है ,उसके केंद्र में अशोक गहलोत की भूमिका मानी जा रही है। इसी कारण अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस से अशोक गेहलोत लगभग बाहर बताए जा रहे हैं। इसी बीच अब इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एंट्री हो गई। उन्हें इमरजेंसी में दिल्ली बुलाया गया है।
सोनिया गांधी ने बुलाई दस जनपथ पर आपातकालीन बैठक
अशोक गहलोत के बाहर होने वाले मामले में अभी तक आलाकमान ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन दिल्ली में दस जनपथ पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अशोक गहलोत के अलावा चार अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि इन चार नामों में से किसी एक नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मुहर लग सकती है । अगर ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए बहुत बड़ा झटका होने वाला है।
कांग्रेस अध्यक्षा को विस्तार से देगे जानकारी अजय माकन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद AICC पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और मैंने राजस्थान में हमारी बैठक के बारे में कांग्रेस अध्यक्षा को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हमसे लिखित रिपोर्ट मांगी जो हम रात या कल तक दे देंगे । वहीं सूत्रों के हवाले के खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव नामांकन तक यथास्थिति बरकरार रहेगी। सार्वजनिक रूप से मुखर रहे नाराज विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर निर्णय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर अंतरिम प्रमुख द्वारा कार्रवाई के बाद लिया जाएगा ।