मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन    |    ITR Filing: जरूरी है भरना आयकर रिटर्न, आय कम हो तो भर दें निल रिटर्न    |     सावन में शिव पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए बेलपत्र, महिमा है अपरम्पार, होती है संतान की प्राप्ति    |    अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लूनचंद सिनावाड़िया होगे।    |     इन्दौर प्रजापति परिचय सम्मेलन में मंत्री तुलसी सिलावट, आकाश विजयवर्गीय द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया    |    कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी, मनीष तिवारी-कमलनाथ भी दौड़ में    |     धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति,     |     केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देश भर में 17 अगस्त से ‘महंगाई चौपाल    |    डिजिटल शासन की चुनौतियां    |     टोयोटा की अर्बन क्रूजर लांच    |     महिलाओं के उल्लास का त्योहार है हरियाली तीज    |     मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख    |    अरब देशों के सुपर मार्केट में भारतीय उत्पाद बैन    |     त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव : जबलपुर संभाग एन.पी. प्रजापति जबलपुर संभाग प्रभारी मनोनीत     |    उपभोक्ताओं को पेट्रोल 9 रूपए 50 पैसे और डीजल 7 रूपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा    |     मारुति सुजुकी के नये सीईओ बने हिसाशी ताकशी    |     केंद्र-केसीआर सरकार में एसटी कोटा बढ़ाने को लेकर नोंकझोक शुरू    |     मंत्र पुष्पांजली     |    पांचवें चरण की वोटिंग आज, यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान , मतदान में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे    |    संवारना चाहते हैं जीवन तो बसंत पंचमी पर करें यह काम    |     लोकतंत्र दागी राजनीति से कब मुक्त होगा?    |     मास्क नहीं तो सामान नहीं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ खनिज मंत्री एवं कलेक्टर ने व्यापारियों और ग्राहकों से की मास्क के उपयोग की अपील    |    लोकतंत्र को कमजोर करती है सांसदों की गैरहाजिरी - ललित गर्ग     |     भोपाल में कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार सतर्क, सावधानी बरतने के निर्देश सरकारी अमले को दिए     |     सूर्योपासना का अनुपम लोक पर्व - छठ पूजा     |     समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन करें वैभव लक्ष्मी का व्रत    |     ड्रग्स केस में अनन्या पांडे से पूछताछ    |     घाटी में आतंकियों का खूनी खेल, अब तीन मजदूरों पर बरसाई गोलियां    |    पांच साल बाद बन रहा शुभ योग : करवा चौथ     |     बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दशहरा    |    हर-हर महादेव से हुआ कांग्रेस की 'किसान न्याय रैली' का आगाज    |     कोर्ट ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को एक दिन की NCB हिरासत में भेजा    |     कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ    |     दक्ष प्रजापति चौरासी महापंचायत संभागीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न     |     बेसहारा परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा बनने वाली योजना बाल सेवा योजना के तहत जानकारी दिया -माया देवी प्रजापति     |    महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ में दी गई भू-समाधि    |     एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे।    |     राज कुंद्रा को तीन महीने बाद कोर्ट से मिली जमानत    |     नौकरी ही नहीं है तो क्या रविवार-सोमवार = राहुल गांधी    |    12वीं का परिणाम घोष‍ित, 99.37 प्रतिशत छात्र हुए पास    |    अब दिल्ली में सौ प्रतिशत की क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो एवं डीटीएस बसे    |     जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर    |     दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने जगाई उम्मीद, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह    |     उज्जैन में सावन के महीने पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध    |    राजसभा में छीनकर फाड़ा गया IT मंत्री का कागज    |     महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें रद्द    |     तो इसलिए चढ़ाते हैं भगवान शिव को जल और बेलपत्र!    |     टाटा 2025 तक उतारेगी 10 ई-वाहन    |    प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से बढ़ेगा निर्यात : फियो    |     ईशान कोण में पूजा का स्थान होने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और...    |    रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.3% पर पहुंची , खाने वाले तेल के दाम 31% बढ़े    |     बजरंग बली को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, होगी सभी मनोकामनाए पूरी    |     बुद्ध पूर्णिमा- 26 मई 2021 पर विशेष : कोरोना मुक्ति का सशक्त माध्यम है बुद्ध का संदेश    |     हरसिद्धि देवी का मंदिर उज्जैन की इस प्राचीन शक्तिपीठ का वर्णन स्कंदपुराण में है    |     बच्चों में बुखार की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें हींग    |     जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी    |     आध्यात्मिकता में जीते हैं जनजातीय समुदाय - कपिल तिवारी    |    मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी -सरताज सिंह घर वापसी     |     केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना पॉजिटिव    |     डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त    |     एक मंदिर ऐसा भी जहां दशहरा पर रावण की होती है पूजा    |    ब्राजील में टीके के ट्रायल में शामिल एक वालंटिअर की अचानक मौत    |    उषा ने एंटी-बैक्टीरियल स्टरलाइजेशन सिस्टम वाली वाटर हीटर रेन्ज लॉन्च की    |     स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है जीवनशैली में बदलाव    |     माटी कला कल्याण संघ भोपाल ने सुमित पचौरी का किया स्वागत    |     भोपाल से इंदौर के लिए चार्टर्ड बसें शुरू    |    बीजेपी : लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी का गठन शुरू     |     रिलायंस जियो फाइबर के नए और सस्ते प्लान, ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस    |     विद्वता और शालीनता के लिए याद किये जाएंगे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु प्रणब दा    |     भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने संभाला पदभार    |     सुशांत मामले पर स्वामी बोले, बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना बाकी    |     देश को मिली नई शिक्षा नीति, +2 सिस्टम खत्म, अब स्कूलों में 5+3+3+4 फार्मेट में होगी पढ़ाई    |     नागेश्वर ज्योतिर्लिंग : शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में दसवें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है।     |     सामाजिक समतलीकरण के लिए आज की जरूरत     |     मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त    |    आपकी सेहत की बेस्‍ट फ्रेंड है तुलसी, जानें इसके ये 7 औषधीय लाभ    |     मध्यप्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार की पिटाई मामले की जांच के आदेश    |     महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन    |     जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी    |     भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं, विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता, जीतू पटवारी ने दिया ये जवाब    |     कोरोना माहामारी में आज की डिबेट केलिए प्रजापति समाज में मीडिया की भूमिका विशेष सराहनीय कार्य किया है।    |     जीवों को सभी कर्मो का फल देते हैं शनिदेव    |     कोरोना से डरो नहीं, बस सावधानी बरतो, हमें वायरस से लड़ने का सही तरीका अपनाना होगा।     |     पूरे देश में जल्द चलने वाली हैं ट्रेनें, कल से शुरू हो जाएगी बुकिंग; जानें पूरी डिटेल    |     यूपी के मऊ में आकाशीय बिजली से झुलसकर 2 नाबालिगों की मौत    |     भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन , ठाणे में होगा 1 मार्च का भागीदारी संकल्प मोर्चा की ललकार ।     |    रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए कुछ नहीं - राहुल-अखिलेश ( BUDGET 2020 )    |     दशक के पहले बजट में विजन और एक्शन : प्रधानमंत्री मोदी     |     देश में लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना    |     इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या? : 2 उबले अंडों के लिए 1700 रुपए    |     अच्छी खबर, बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती, आज से लागू    |     अंतिम चरण में PM नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला    |     इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में राजनेता से लेकर सेलिब्रिटी पहुंचते है अपनी मनोकामना लेकर    |    नेपाल में नहीं चलेंगे भारत के बड़े नोट    |     आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर    |     दागियों के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं    |     रुपये का गिरना काले धन में वृद्धि का संकेत : सुब्रह्मण्यम स्वामी    |     भागीरथी नदी में टैम्पो गिरा , 13 लोगों की मौत, SDRF का सर्च अभियान    |     सीरिया के सैन्यअड्डे पर सिलसिलेवार विस्फोट : रिपोर्ट    |     कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, क्या है व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त... जानने के लिए पढ़ें    |     भिवंडी में ड्रेनेज में उतरे पिता-पुत्र की हुई मौत    |     वोडाफोन-आइडिया का विलय, नवगठित कंपनी का संचालन शुरू    |     237 गणपति मंडलों को नहीं मिली मंजूरी    |     बिम्सटेक देशों के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग की आश्यकता: मोदी    |     शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर अखिलेश ने कसा तंज    |     पीएम मोदी नेपाल दौरे के लिए रवाना, बिम्सटेक समिट में लेंगे हिस्सा    |     चैनल का ओपनियन पोल, MP, छत्तीसगढ, राजस्थान में कांग्रेस को बढत    |     तीसरा सावन सोमवार आज ऐसे करे भगवान शिव की पूजा     |     इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन    |     सुप्रीम कोर्ट ने दी बीसीसीआई के नए संविधान के मसौदे को मंजूरी    |     विपक्ष के बनाए महागठबंधन का हम हिस्सा नहीं होंगे-केजरीवाल    |     राज्यपाल ने मण्डीदीप में थर्माकोल इण्डस्ट्री का अवलोकन किया    |    पुलिस पीएसी सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा निरस्त होने पर विशेष-    |     समस्त मनोरथों को पूर्ण करता है रूद्राभिषेक     |     नर्मदा 400 मीटर ऊपर पहुँचकर 4 नदी कछारों को सक्रिय करेगी    |     NRC मुद्दे पर ममता बोली, देश में छिड़ जाएगा रक्तपात और गृह युद्ध    |     विजय माल्या की प्रत्यर्पण केस पर सुनवाई टली, जमानत बढ़ी    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     नवी मुंबई में हॉस्पिटल का सिस्टम हैक कर बिटक्वाइन में मांगी फिरौती    |     FIFA WC 2018: पहले खिताब के लिए आज पूर्व विजेता फ्रांस से टकराएगा क्रोएशिया    |     मन की बातः आज 37वीं बार रेडियो से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, GST व नोटबंदी पर कर सकते हैं चर्चा    |    आपसी रंजीश के चलते प्रजापति महिला से मारपीट कर उसके गुप्तांग में लाठी डाली    |     मुंबई - 2019 तक 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य    |     दही-हांडी मामला: अब बॉम्बे हाईकोर्ट तय करेगा 'गोविंदा' का उम्र    |     34 लाख रुपये के हीरे चुराने के आरोप में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार    |     चीनी सामान पर ज्यादा टैक्स    |     आलोचना के बाद आज राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सचिन    |     पिछले वर्ष में डिजिटल भुगतान 55 फीसद बढ़ा    |     इजरायल दौरे पर पीएम मोदी : 70 साल में पहली बार कोई भारतीय पीएम यरुशलम पहुंचा, ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप की तरह भव्य स्वागत    |     पीएनबी 31 जुलाई से सभी मास्ट्रो डेबिट कार्ड बंद करेगा    |     बिजनेस क्लास यात्रियों को देना होगा कंपनी का ब्योरा    |     आनंद और जूही दोनों ने अपने इंस्टाग्राण अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की     |     रेल्वेचा एका रुपयात दवाखाना सुरू    |     भारताचे माजी नैसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव यांच्या फाशीच्या शिक्षेला इंटरनॅशनल कोर्ट ऑफ जस्टिसने स्थगिती    |     10 जुलाई को माल्या की पेशी सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट    |     तीन तलाक: हाईकोर्ट ने कहा, संंविधान से ऊपर नहीं कोई भी पर्सनल लॉ    |     मुख्यमंत्री ने विदिशा में अपने फार्म हाउस का दौरा किया    |     प्रदेश को दहलाने वाला है सहारनपुर में हुआ जातीय संघर्ष: मायावती    |     राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बद्रीनाथ में की पूजा-अर्चना    |     मुख्यमंत्री श्री चौहान आदिवासी अंचल पिपलानी में सामुहिक विवाह समारोह में हुए शामिल    |     हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां करती हैं रातोंरात चमत्‍कार    |    अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी आधा पैसा देगा रेलवे     |     नारद - जनता के आगे लाचार मीडिया बाजार    |     गायत्री प्रजापति गिरफ्तार: 2002 में थे गरीबी रेखा के नीचे, अब करीब 1000 करोड़ के मालिक    |     प्रजापति समाज मुंबई द्वारा पत्रिका का प्रकाशन    |    

Prajapati


मुख्य खबर और पढ़ें »

मशहूर पंजाबी सिंगर ..
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा, जिनकी सुरीली आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छूती है, का..
प्रधानमंत्री आज सीक..
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी गुरूवार को सीकर आएंगे। सीकर के सांवली सर्किल पर होने वाली सभा ..
पाकिस्तान जाकर शादी ..
पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से निकाह करने वाली अंजू का ग्वालियर से नाता है। अंजू के ..
चीन की आक्रामक नीति भारत के लिये खतरा
चीन की आक्रामक नीति भारत के लिये खतरा
PUBLISHED : Feb 22 , 8:59 PM
Bookmark and Share

 चीन की आक्रामक नीति भारत के लिये खतरा

- ललित गर्ग-

 

चीन की आक्रामक नीति भारत के लिये गंभीर खतरा है, लेकिन विश्व शांति एवं संतुलित विश्व-व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है, अशांति का कारण है। दुनिया के अधिकांश देश अब चीन की इस मंशा से वाकिफ हैं। भारत चीन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों की लगातार कोशिश करता है, लेकिन तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इस तनाव की जड़ सीमा विवाद तो है ही, लेकिन उसका अहंकार, सत्ता की महत्वाकांक्षा, स्वार्थ एवं स्वयं को शक्तिशाली-शांतिप्रिय दिखाने की इच्छा भी बड़े कारण हैं। इनसे भी बड़ी मुश्किल यह खड़ी हो गई है कि वह अक्सर ही ऐसे लिखित समझौतों को ताक पर रखकर षडयंत्रपूर्ण हरकतों को अंजाम देने में जरा नहीं हिचकिचा रहा जो भारत को उकसाने वाली होती हैं।

 ऐसी ही एक हरकत चीनी वेबसाइट पर हाल में ही प्रकाशित आठ हजार शब्दों के एक लेख में 1962 के भारत-चीन युद्ध का संशोधित इतिहास अंतरराष्ट्रीय प्रेक्षकों का ध्यान खींच रहा है जिसमें यह सिद्ध करने की कोशिश की गई है कि वह चीन का आक्रमण नहीं बल्कि भारत द्वारा किए गए हमले के जवाब में की गई कार्रवाई भर था। जाहिर है, यह चीन के उस दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वह खुद को ऐसे शांतिप्रिय देश के रूप में पेश करता है, जिसने कभी किसी पर हमला नहीं किया और न ही किसी के क्षेत्र में घुसपैठ की।
 
चीन की ओर से भारत के खिलाफ पेश की जा रही लगातार चुनौतियों के लिये सर्तक एवं सावधान रहने की अपेक्षा है। चीन की हर हरकत पर लगाम लगाना जरूरी है और उसके लिये विश्व की शक्तियों को सही तथ्यों से अवगत करते हुए चीन की आक्रामकता एवं विस्तारवादी गतिविधियों के प्रति सावधान करने की भी अपेक्षा है। भारत हमेशा से विश्व शांति का पक्षधर रहा है। मानवता गुलामी में न बंध जाए, भूगोलों की अपनी स्वतंत्रता कायम रहे, इसके लिये भारत द्वारा चीन की आक्रामकता की पोल दुनिया के सामने खोलना जरूरी है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यही सफल एवं सार्थक कोशिश की है। उन्होंने कहा कि चीन के द्वारा सीमा समझौतों का उल्लंघन करने के बाद उसके साथ भारत के संबंध ‘बहुत कठिन दौर’ से गुजर रहे हैं। जयशंकर ने रेखांकित किया कि ‘सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण करेगी।’
 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के रवैए को लेकर जो चिंता और नाराजगी जताई है, वह बेवजह नहीं हैं, उसकी गंभीरता को समझने की जरूरत है। पिछले दो वर्षों में तो चीन ने सारी हदें पार कर दीं। सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए नए-पुराने सभी समझौतों की धज्जियां उड़ाते हुए गलवान जैसे गंभीर विवाद खड़े कर दिए। आखिर कौन भूल सकता है कि चीनी सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन करते हुए भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था और हमारे चौबीस जवान शहीद हो गए थे। लेकिन अब ज्यादा चिंता की बात यह है कि चीन गलवान विवाद को खत्म करने के बजाय और बढ़ाने पर ही तुला है। अब तक तेरह दौर की वार्ताओं में उसके रवैए से यही सामने आया है। ऐसे में भारत चिंतित होना लाजिमी है और अपनी सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम भी उठाएगा ही। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में विदेश मंत्री ने दो टूक शब्दों में दुनिया को उचित ही बताया है कि चीन किसी भी समझौते को मान नहीं रहा है और उसी का नतीजा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं। इसी महीने मेलबर्न में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन और आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी भारत ने अपना पक्ष रखा। चीन के रवैया से भारत ही नहीं, सभी देशों की चिन्ता तो बढ़ ही रही है, बड़ी चुनौती का कारण भी बनी है। साथ ही क्षेत्रीय शांति भी खतरे में पड़ती जा रही है।
 
चीन हरसंभव वह कोशिश कर रहा है जिससे भारत जबावी कार्रवाही करें और फिर विवाद खड़े हो। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब हजारों सैनिकों को तैनात कर उसने मोर्चाबंदी शुरू कर दी। पिछले साल अगस्त में बड़ी संख्या में चीनी सैनिक उत्तरांखड के बाड़ाहोती सेक्टर में घुस आए थे और तीन घंटे तक वहां तोड़फोड़ करते रहे। अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा पर ऐसी घटनाएं आम हैं। गलवान विवाद से पहले लगभग साढ़े चार दशक तक भारत-चीन सीमा पर शांति बनी रही थी। भारत की ओर से कभी भी ऐसा कोई अनुचित कदम नहीं उठाया गया जो अशांति पैदा करता। लेकिन पिछले दो दशकों में चीन जिस तेजी से विस्तारवादी नीतियों पर बढ़ चला है और वह भारत से लगती लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा पर ऐसी ही गतिविधियां जारी रखे हुए है, जिन पर भारत को सख्त एतराज रहा है। जबकि सीमा पर शांति बनी रहे, इसके लिए भारत और चीन के बीच 1996 में समझौता हुआ था। इस समझौते के अनुच्छेद-6 में साफ कहा गया है कि कोई भी पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के दो किलोमीटर के दायरे में गोली नहीं चलाएगा। इतना ही नहीं, समझौते के मुताबिक इस क्षेत्र में बंदूक, रासायनिक हथियार या विस्फोटक ले जाने की अनुमति भी नहीं है। लेकिन चीन इन सब समझौता शर्तों को नजरअंदाज कर विश्व को भटकाने एवं तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
 
विश्व को गुमराह करने के लिये ही उसने अपनी वेबसाइट पर वास्तविक इतिहास को इस तरह तोड़मरोड़ कर सत्य को झूठा नकाब पहनाया है कि इसे पचाना किसी भी समझदार व्यक्ति के लिए संभव नहीं। जाहिर है, इतिहास को झूठलाना, अपनी आक्रामक नीतियों पर परदा डालना किसी शांतिप्रिय देश का लक्षण नहीं हो सकता। जहां तक 1962 युद्ध को लेकर बनाई जा रही नई धारणा का सवाल है तो इस लेख में कही गई बातें और इसमें दिए गए तथ्य ही इसके खिलाफ गवाही दे रहे हैं। वैसे भी 1962 युद्ध से जुड़े साक्ष्य आधारित विवरण मौजूद हैं, जो इस तरह के नए दावों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं। इस तरह के झूठे, गुमराह करने वाले एवं भ्रामक इतिहास की प्रस्तुति से चीन को कुछ हासिल होने वाला नहीं है। चांग शियाकांग, जो पूर्व सैन्य कमांडर जनरल चांग ग्वोहुवा की बेटी हैं, वही यह ‘संशोधित इतिहास’ लेकर सामने आई हैं, उसने चीन को एक शांतिप्रिय देश ठहराने के लिये यह हरकत की है।
 
चीन किस तरह का शांतिप्रिय देश है उसका अनुमान इन घटनाक्रम पर एक नजर डालने से ही पता चल जाता हैं। चीन हांगकांग के सवाल पर ब्रिटेन से, व्यापार को लेकर ऑस्ट्रेलिया से, ईस्ट चाइना सी के सेंकाकू द्वीपों के स्वामित्व के मसले पर जापान से, सैन्य शक्ति प्रदर्शन को लेकर अमेरिका से और साउथ चाइना सी पर नियंत्रण के सवाल पर साउथ ईस्ट एशियन देशों से पंगेबाजी करता रहा है। ताइवान और हांगकांग पर कब्जा करने की चीन की कोशिश, पाकिस्तान के गवाहदार सी पोर्ट पर विकास के नाम पर कब्जा लेना, पाकिस्तानी हुक्मरानों का मुंह पैसा देकर बंद करवा देना, नेपाल की शासकीय कम्युनिस्ट पार्टी को पैसे और सुरक्षा के लालच देकर नेपाल को चीन के हाथों गिरवी रखवा देना, यह सब चीन की विस्तारवादी नीति और तानाशाही सोच के उदाहरण है। चीन की क्रूरता पर रोक लगाना भारत, एशिया और पूरे विश्व का कर्तव्य है। चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं, पड़ोसी देशों की सीमाओं पर निरंतर अतिक्रमण करने और विश्व में अशांति फैलाने के विस्तारवादी, आसुरी और तानाशाही चरित्र को दुनिया जाने, यह अपेक्षित है। जब कोई बड़ा देश लिखित समझौतों का अनादर करने लगे तो यह पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के लिए जायज चिंता की बात हो जाती है। इन कारणों से टकराव और युद्ध की संभावनाएं बढ़ रही है। भारत जैसे कुछ एशियाई देशों के समक्ष आने वाले सालों में काफी चुनौतियां होंगी, लेकिन समय रहते इससे निपटने के लिए उपाय एवं उपचार कर लेना अब नितांत जरूरी हो गया है और इसी से चीन की घेरेबंदी करना संभव होगा।
 

स्तंभ-लेख

संसद हो या विधानसभाएं, हर जगह हो रहा हंगामा संसदीय लोकतंत्र पर सवाल ख...
भारत की संसदीय प्रणाली दुनिया में लोकप्रिय एवं आदर्श है, बावजूद इसके सत्ता की आकांक्षा एवं राजनीतिक ...Read more

व्यापार

कोर्टयार्ड बाय मैरियटए भोपाल के मल्टी कुजीन रेस्टारेंट मोमो केफे में 1...
यूरोपियन फूड फेस्टिवल जिसके जरिये जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, इटली, नीदरलेंड, बेल्जियम, स्वीडन सहित अने...Read more

कालचक्र

आज से पितृपक्ष शुरू, चंद्र ग्रहण के बीच जानें श्राद्ध व तर्पण का सही ...
पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आरंभ होकर आश्विन अमावस्या तक...Read more
Copyright © 2012
लॉग इन
User Name: *
Password : *