-
मणिपुर के वायरल वीडियो की जांच करेगी सीबीआई
PUBLISHED :
Jul 28 , 6:25 AM
केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में हलफनामा दाखिल करेगी। इसमें वह वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा। इस बीच, सरकारी सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि जिस मोबाइल से वह वायरल वीडियो शूट किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने यह भी बताया है कि केंद्र सरकार ने केंद्र ने कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ बातचीत की है। प्रत्येक समुदाय के साथ छह दौर की बातचीत हुई है।
|
-
मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन
PUBLISHED :
Jul 28 , 6:03 AM
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा, जिनकी सुरीली आवाज कई पीढ़ियों के दिलों को छूती है, का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 64 साल के थे। दिग्गज सिंगर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
उनकी कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों में 'जट्ट जियोना मोर', 'पुत्त जट्टां दे', 'ट्रक बनिलिया', 'बलबिरो भाभी' और 'कहेर सिंह दी माउट' शामिल हैं।
|
|
-
भारत जोड़ो यात्रा पार्टी को ऑक्सीजन का काम करेगी : जयराम
PUBLISHED :
Sep 25 , 11:12 AM
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा पार्टी को बहुत जरूरी ऑक्सीजन मुहैया कराएगी। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, वे अब भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना कर रहे हैं।
|
-
सांप्रदायिकता के सभी रूपों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति होनी चाहिए
PUBLISHED :
Sep 23 , 8:17 AM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर तरह की सांप्रदायिकता का मुकाबला किया जाना चाहिए, चाहे वह कहीं से भी हो और उसके प्रति ‘कतई बर्दाश्त न करने’ (जीरो टॉलरेंस) की नीति होनी चाहिए। गांधी ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और अन्य एजेंसियों द्वारा पीएफआई कार्यालयों और पीएफआई नेताओं के घरों पर देशव्यापी छापे के संबंध में संवाददाता सम्मेलन में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हर तरह की सांप्रदायिकता का मुकाबला किया जाना चाहिए, चाहे वह कहीं से भी हो। सांप्रदायिकता के प्रति ‘कतई बर्दाश्त न करने’ (जीरो टॉलरेंस) की नीति होनी चाहिए और इसका मुकाबला किया जाना चाहिए।’’
|
-
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले आठ विधायक प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
PUBLISHED :
Sep 19 , 8:21 AM
गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कांग्रेस के आठ विधायक सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे की अगुवाई में विधायक सोमवार सुबह प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि छह विधायक आज रात को विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जबकि विधायक माइकल लोबो और दिगंबर कामत बाद में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे
|
-
आरोपी युवती के फोन से क्या मिला? पुलिस ने दी 4 वीडियो की जानकारी
PUBLISHED :
Sep 19 , 7:51 AM
पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो लीक का मामला गर्माया हुआ है। इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्हें आरोपी युवती के फोन से केवल चार वीडियो बरामद हुए हैं। युवती पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने हॉस्टल की कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रिलीज कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है।
मोहाली के शीर्ष पुलिस अधिकारी नवरीत सिंह विर्क ने जानकारी दी है कि युवती के फोन से केवल चार वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो उसी युवती के हैं, जो उसने बॉयफ्रेंड को भेजे थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तरफ से किए जा रहे वीडियोज का मिलना अभी बाकी है। साथ ही यूनिवर्सिटी में आत्महत्या के प्रयास को भी अफवाह बताया जा रहा है।
|
-
नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पोक्सो कोर्ट ने मौत की सजा
PUBLISHED :
Jul 27 , 6:10 AM
अतिरिक्त जिला दीवानी एवं सत्र न्यायाधीश डी पी गोहिल ने आदेश सुनाते हुए कहा, "अभियोजन पक्ष ने अदालत को आश्वस्त किया है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर और गवाहों के बयानों से साफ होता है कि आरोपी ने अपराध किया है। यह अदालत आरोपी ललनसिंह को दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी पाती है।"
सरकारी वकील नयन सुखाड़वाला ने कहा कि अदालत ने पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में तीन लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। अदालत ने 104 दिनों में मामले का फैसला किया।
सुखाड़वाला ने स्थानीय मीडिया को बताया, "छह गवाहों से पूछताछ की गई, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्य को अदालत ने स्वीकार कर लिया, एफएसएल टीम ने फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से आरोपी की पहचान की और एक चिकित्सा अधिकारी के बयान ने अदालत को समझाने में मदद की।"
|
-
केदारनाथ यात्रा अग्रिम आदेश तक रुकी, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
PUBLISHED :
May 24 , 7:26 AM
केदारघाटी व केदारनाथ में तेज बारिश और घना कोहरा छाने के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा रोक दी। इस दौरान रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक जगह-जगह पांच हजार यात्रियों को रोक दिया गया। वहीं, सोनप्रयाग में 2000 और गौरीकुंड में 3200 यात्रियों को रोका गया। सुबह से रिमझिम बारिश होने पर प्रशासन ने ऐतिहातन केदारनाथ यात्रा रोक दी है। सोमवार को केदारनाथ यात्रा सिर्फ एक घंटे ही चली।
|
-
असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 24 मौतें और 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित
PUBLISHED :
May 22 , 8:59 PM
असम के 22 जिलों में बाढ़ से अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। इन जिलों के लगभग 7.20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
एएसडीएमए ने रविवार को कहा कि 91,518 प्रभावित लोग वर्तमान में राज्य भर में 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्रशासन ने 152 राहत वितरण केंद्र भी स्थापित किए हैं। एएसडीएमए ने आगे कहा, भारतीय सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और स्वयंसेवकों की मदद से बाढ़ में फंसे हुए करीब 26,236 लोगों को बचाया गया है।
|
-
जम्मू-कश्मीर सुरंग हादसा, मलबे से 10 मजदूरों के शव बरामद
PUBLISHED :
May 22 , 8:15 AM
जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले के खूनी नाला इलाके में ढही सुरंग के मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए शुरू किया गया बचाव अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। सभी 10 लापता मजदूरों के शव मलबे से निकाल लिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुरुवार देर रात सुरंग के अंदर घुसने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।
|
-
केंद्र-केसीआर सरकार में एसटी कोटा बढ़ाने को लेकर नोंकझोक शुरू
PUBLISHED :
Apr 03 , 6:41 PM
तेलंगाना विधानसभा ने अनुसूचित जनजातियों (एसटी) का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में एक विधेयक पारित करके पांच साल पहले इसे केंद्र की मंजूरी के लिये भेजा और अब यह मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। तेलंगाना की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एसटी के लिये आरक्षण बढ़ाने में हुई
|
-
पूर्व सांसद सी जंगा रेड्डी के निधन
PUBLISHED :
Feb 05 , 6:15 PM
सी जंगा रेड्डी , अविभाजित आंध्र प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते थे। 1984 के लोक सभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले मात्र 2 लोक सभा सांसदों में से रेड्डी एक थे। उन्होंने 1984 के लोक सभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा सीट से पी वी नरसिम्हा राव को चुनाव हराया था जो आगे चलकर 1991 में देश के प्रधानमंत्री बने।
|
-
आनंद महिंद्रा ने एमएंडएम परिवार में किसान का स्वागत किया
PUBLISHED :
Jan 30 , 10:08 AM
बिजनेस टाइकून और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कर्नाटक के किसान का स्वागत किया है, जिन्हें हाल ही में कंपनी के एसयूवी शोरूम में से एक में महिंद्रा एंड महिंद्रा परिवार में अपमान का सामना करना पड़ा था। आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार रात कहा, "मैं मिस्टर केम्पे गौड़ा का स्वागत करता हूं..।"
|
-
हरियाणा सरकार ने अन्य राज्यों से धान खरीद पर लगाई रोक
PUBLISHED :
Oct 22 , 5:49 PM
उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से धान खरीद पर प्रतिबंध लगाने के हरियाणा सरकार के आदेश के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने कहा कि वे अपने प्रयास जारी रखेंगे क्योंकि वे दशकों से हरियाणा की करनाल मंडी में अपनी फसल बेच रहे हैं।
|
1 2 3 4 5 6 7 8 9 |